Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के 30 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती, 2 से 6 घंटे बंद रहेगी सप्लाई

भोपाल में शनिवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब 30 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। हिनोतिया, भवानी धाम, रापड़िया, नरेला शंकरी, सागर एवेन्यू समेत कई इलाकों में कटौती होगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। देखें पूरा शेड्यूल और समय।
Follow on Google News
भोपाल के 30 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती, 2 से 6 घंटे बंद रहेगी सप्लाई
भोपाल में शनिवार को बिजली कटौती

भोपाल में बिजली कंपनी शनिवार को अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस का काम करेगी। इसके चलते शहर के करीब 30 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। हिनोतिया, भवानी धाम, रापड़िया, नरेला शंकरी और सागर एवेन्यू समेत कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि जरूरी बिजली से जुड़े काम पहले ही निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान परेशानी न हो।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

लक्ष्मी नगर, सुंदर नगर, रजत नगर, विवेकानंद कॉलोनी, कल्पना नगर, सहकारी परिसर, प्रभातम कॉलोनी और आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

टेक्नोलॉजी पार्क, लेक पर्ल स्प्रिंग, मुस्कान परिसर, सागर एवेन्यू, इंडस पार्क, भवानी धाम फेस-1 और फेस-2, सुनीता टॉवर, संतोषी विहार, नरेला शंकरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी।

भावना परिसर में भी कटौती

भावना परिसर और आसपास के इलाकों में सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

दोपहर 1 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

विवेकानंद परिसर, सोनिया विहार और अवंतिका फेस-3 सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

रापड़िया में 4 घंटे की कटौती

रापड़िया और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

हिनोतिया समेत इन इलाकों में 5 घंटे कटौती

हिनोतिया, रतनपुर सड़क, नरेला हनुमंत और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

जरूरी सूचना: बिजली कटौती के दौरान पानी की मोटर, लिफ्ट, ऑनलाइन काम और अन्य जरूरी बिजली से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए संबंधित काम पहले ही निपटा लेना बेहतर होगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts