Power Cut Alert!भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली गुल, 4-6 घंटे तक कटौती

भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार को करीब 35 इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण अलग-अलग समय पर 4 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। ऐसे में लोगों को पहले से जरूरी काम निपटाने की सलाह दी गई है।
मेंटेनेंस के चलते बंद रहेगी बिजली
बिजली कंपनी के अनुसार, लाइन और उपकरणों की मरम्मत और सुधार के लिए यह कटौती की जा रही है। इसका असर शहर के कई प्रमुख इलाकों में देखने को मिलेगा।
इन बड़े इलाकों में रहेगा असर
बिजली कटौती अरेरा कॉलोनी, ऐशबाग, कटारा, शिर्डीपुरम, बीमाकुंज, बंजारी, कान्हाकुंज, मिसरोद, 10 नंबर मार्केट और पंजाबी बाग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में होगी। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को दिनभर बिजली से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक
ओल्ड पीएचक्यू, रुस्तम परिसर और आसपास के इलाके।
सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक
शिर्डीपुरम, गणपति एन्क्लेव, सिग्नेचर क्राउन, भूमिका रेजीडेंसी, फाइन एन्क्लेव, सागर कुंज, बीमा कुंज, बंजारी ए सेक्टर, क्वालिटी होम्स, कान्हाकुंज कॉलोनी, मिसरोद, श्रीराम कॉलोनी, स्नेहा नगर, मोहिनी दीप, गायत्री विहार फेस-3 और आसपास के इलाके।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
ई-3, ई-4, ई-5, अरेरा कॉलोनी, कटारा, 10 नंबर मार्केट, हरिकृष्ण मार्केट, आदित्य एवेन्यू, गार्डन स्टेट, सुविधा विहार, सूरज नगर और आसपास के इलाके।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
पंजाबी बाग, गुरु नानकपुरा, बाग फरहत अफजा, ऐशबाग और आसपास के इलाके।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए लोगों को अपने जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है। खासकर पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी उपकरणों का इस्तेमाल पहले से कर लें, ताकि परेशानी कम हो।











