दिल्ली/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी मुख्यालय से जारी इस सूची में प्रदेश की 39 सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया गया है। यह इतिहास में पहली बार हुआ है जब बीजेपी ने आचार संहिता लगने से काफी पहले ही सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर घोषित कर दिए। इनमें अधिकांश वे सीटें हैं जहां 2018 में बीजेपी चुनाव हारी थी।
लिस्ट के मुताबिक बीजेपी अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य को गोहद, पूर्व मंत्री ललिता यादव को छतरपुर, सिंधिया समर्थक एदल सिंह कंसाना को सुमावली से टिकट दिया गया है। इसके साथ ही उमा भारती के खास समर्थक और ब्राम्हणों के खिलाफ टिप्पणी कर पहले बीजेपी से निष्कासित और फिर कम-बैक करने वाले प्रीतम लोधी को पिछोर, बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे को शाहपुरा, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर को जबलपुर पूर्व, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ को सौंसर, निर्मला भूरिया को पेटलावद से प्रत्याशी बनाया गया है।
भोपाल की दो सीटों पर भी नाम तय
इस लिस्ट में बीजेपी ने भोपाल शहर की दो सबसे चर्चित सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। भोपाल मध्य सीट से पार्टी ने पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह को टिकट दिया है, जिनका टिकट 2013 में शहला मसूद हत्याकांड में विवादों से घिरने के बाद काटा गया था। 2013 में इस सीट से सीएम के करीबी रहे सुरेंद्र नाथ सिंह उर्फ 'मम्मा' को पार्टी ने उतारा था, जो जीतकर विधायक बने। 2018 में पार्टी ने उन्हें एक बार फिर उम्मीदवार बनाया लेकिन इस बार वे कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता आरिफ मसूद से चुनाव हार गए। इस सीट पर कई अन्य दावेदार भी टिकट के लिए प्रयासरत थे।
इसके साथ ही भोपाल उत्तर सीट से एक बार फिर पार्टी ने आलोक शर्मा पर दांव लगाया है। गौरतलब है कि पूर्व महापौर रहे आलोक शर्मा पहले भी भोपाल उत्तर से एक चुनाव हार चुके हैं। भोपाल की इन दोनों सीटों पर जातिगत समीकरण बेहद मायने रखते हैं, क्योंकि यहां अल्पसंख्यक वोटर्स प्रभावी हैं।
इंदौर में भी हारे हुए नेताओं पर दांव
बीजेपी ने इंदौर की राऊ सीट पर वरिष्ठ नेता मधु वर्मा पर फिर भरोसा जताया है। 2018 में वे जीतू पटवारी से इसी सीट पर शिकस्त खा चुके हैं। इसके साथ ही पार्टी ने जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेश सोनकर को देवास जिले की सोनकच्छ सीट से प्रत्याशी बनाया है। वे सोनकच्छ सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सज्जन सिंह वर्मा का मुकाबला करेंगे, जिन्हें कांग्रेस का टिकट मिलना तय है। राजेश इससे पहले इंदौर जिले की सांवेर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। सिंधिया समर्थक और कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट बीजेपी में आने के बाद इसी सीट से विधायक हैं। ऐसे में पार्टी ने सोनकर को सोनकच्छ भेजकर यह साफ कर दिया है कि सांवेर से तुलसी सिलावट को ही मौका दिया जाएगा।
BJP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, देखें लिस्ट
| विधानसभा क्षेत्र क्रमांक |
विधानसभा का नाम |
उम्मीदवार का नाम |
| 3 |
सबलगढ़ |
सरला विजेंद्र रावत |
| 5 |
सुमावली |
अदल सिंह कंसाना |
| 13 |
गोहद (अजा) |
लाल सिंह आर्य |
| 26 |
पिछोर |
प्रीतम लोधी |
| 30 |
चाचौड़ा |
प्रियंका मीणा |
| 33 |
चंदेरी |
जगन्नाथ सिंह रघुवंशी |
| 42 |
बंडा |
वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार |
| 48 |
महाराजपुर |
कामाख्या प्रताप सिंह |
| 51 |
छतरपुर |
ललिता यादव |
| 54 |
पथरिया |
लखन पटेल |
| 59 |
गुन्नौर (अजा) |
राजेश कुमार वर्मा |
| 61 |
चित्रकूट |
सुरेंद्र सिंह गहरवार |
| 88 |
पुष्पराजगढ़ |
हीरासिंह श्याम |
| 91 |
बड़वारा |
धीरेंद्र सिंह |
| 96 |
बरगी |
नीरज ठाकुर |
| 97 |
जबलपुर पूर्व (अजा) |
अंचल सोनकर |
| 103 |
शाहपुरा (अजजा) |
ओमप्रकार धुर्वे |
| 105 |
बिछिया (अजजा) |
डॉ. विजय आनंद मरावी |
| 108 |
बैहर (अजजा) |
भगत सिंह नेताम |
| 109 |
लांजी |
राजकुमार कर्राये |
| 114 |
बरघाट (अजजा) |
कमल मस्कोले |
| 118 |
गोटेगांव (अजा) |
महेंद्र नागेश |
| 125 |
सौंसर |
नानाभाऊ मोहोड़ |
| 128 |
पांढुर्णा (अजजा) |
प्रकाश उइके |
| 129 |
मुल्ताई |
चन्द्रशेखर देशमुख |
| 133 |
भैंसदेही (अजजा) |
महेंद्र सिंह चौहान |
| 150 |
भोपाल उत्तर |
आलोक शर्मा |
| 153 |
भोपाल मध्य |
ध्रुव नारायण सिंह |
| 170 |
सोनकच्छ (अजा) |
राजेश सोनकर |
| 183 |
महेश्वर (अजा) |
राजकुमार मेव |
| 184 |
कसरावद |
आत्माराम पटेल |
| 191 |
अलीराजपुर (अजजा) |
नागर सिंह चौहान |
| 193 |
झाबुआ (अजजा) |
भानू भूरिया |
| 195 |
पेटलावद (अजजा) |
निर्मला भूरिया |
| 198 |
कुक्षी (अजजा) |
जयदीप पटेल |
| 200 |
धरमपुरी (अजजा) |
कालू सिंह ठाकुर |
| 210 |
राऊ |
मधु वर्मा |
| 214 |
तराना (अजा) |
तारांचद गोयल |
| 215 |
घटिया (अजा) |
सतीश मालवीय |
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें