Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के लिए चीन से भेजी जा रही थी मशीन, भारतीय अधिकारियों ने बंदरगाह पर पोत को रोका

23 जनवरी का है मामला, खेप में शामिल थी सीएनसी मशीन
Follow on Google News
पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के लिए चीन से भेजी जा रही थी मशीन, भारतीय अधिकारियों ने बंदरगाह पर पोत को रोका

मुंबई। मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चीन से पाकिस्तान जा रहे एक जहाज को रोका है। सीमा शुल्क के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर माल्टा के झंडे वाले व्यापारिक जहाज सीएमए सीजेएम अत्तिला को 23 जनवरी को रोका था। यह चीन से कराची जा रहा था। अधिकारियों ने बंदरगाह पर खेप का निरीक्षण किया, जिसमें कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीन भी शामिल थी। जिसे इटली की एक कंपनी के द्वारा बनाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि ये सीएनसी मशीनें कंप्यूटर से नियंत्रित होती हैं। ये मिसाइल निर्माण के अहम हिस्सों को मजबूती और सटीकता प्रदान करती हैं। डीआरडीओ की एक टीम ने भी खेप का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने पुष्टि की कि इनका इस्तेमाल पड़ोसी देश अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए कर सकता है।

क्या है सीएनसी मशीन

उठउ मशीनें प्रीप्रोग्राम्ड कंप्यूटर सॉμटवेयर के जरिए मशीन टूल्स के नियंत्रण और सटीकता को कंट्रोल करती हैं। इसका इस्तेमाल सिविलियन और मिलिट्री दोनों में किया जा सकता है। सीएनसी मशीनों को 1996 में शुरू की गई वासेनार अरेंजमेंट में शामिल किया गया था। यह अंतर्राष्ट्रीय हथियार नियंत्रण व्यवस्था है। इसका काम सैन्य और नागरिक दोनों के लिए उपकरणों के प्रसार को रोकना है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts