Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लव फिल्म्स बनाएगा सौरव गांगुली की बायोपिक, बीसीसीआई अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के करियर पर अब बायोपिक बनने जा रही है। दादा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि उनके करियर पर एक फिल्म बनने जा रही है। इस बायोपिक को लव फिल्म्स के द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।

बीसीसीआई के अध्यक्ष का ट्वीट

क्रिकेट मेरा जीवन रहा है। इसने मुझे आत्म विश्वास दिया है, और काबिलियत दी है जिसके कारण मैं अपने सिर को ऊंचा करके आगे बढ़ सकता हूं। ऐसा सफर जिसे याद किया जा सके। इस बात से खुश हूं कि लव फिल्म्स मेरे सफर पर बायोपिक बनाएगी और इसे बड़ी स्क्रीन पर लेकर आएगी। https://twitter.com/SGanguly99/status/1435860625956081668

कई खिलाड़ियों के करियर पर बनी फिल्म

फिल्म निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में पूर्व भारतीय कप्तान की भूमिका कौन निभाएगा इस पर अभी कुछ पता नहीं चल सका है। इससे पहले मोहम्मद अजहरूद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी के करियर पर भी फिल्म बन चुकी है। सचिन तेंदुलकर के करियर पर भी डॉक्यूमेंट्री फिल्म बन चुकी है। इनके अलावा कई खिलाड़ियों के करियर पर भी फिल्म बन चुकी है। इनमें मैरी कॉम, साइना नेहवाल आदि शामिल हैं। https://www.instagram.com/p/CTl6ANvMWxe/

लव फिल्म्स के कुछ प्रमुख फिल्में

लव फिल्म्स फिल्मकार लव रंजन की कंपनी है। सौरव की बायोपिक में उनके साथ अंकुर गर्ग भी साझेदार हैं। लव फिल्म्स इससे पहले ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘मलंग’ और ‘छलांग’ जैसी फिल्में बना चुकी है। उनकी आने वाली फिल्मों में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत 'कुट्टी' और 'उफ्फ' शामिल हैं। इसी कंपनी के लिए फिल्म ‘तमाशा’ के बाद रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने एक फिल्म साथ में साइन की थी लेकिन बाद में दीपिका ने ये फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह श्रद्धा कपूर ने ले ली। विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान की डेब्यू फिल्म ‘कुत्ते’ भी लव रंजन ही बनाने जा रहे हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts