रेड कार्पेट पर मॉडल ने हाथ उठाकर दिखाए बिना शेव किए आर्मपिट्स, दुनियाभर में तस्वीर हुई वायरल
Met Gala के रेड कार्पेट पर हमेशा कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो चौंका देता है। इस बार हॉलिवुड की पॉप क्वीन मैडोना की बेटी लौर्डेस लियॉन ने ब्यूटी के सारे नकली नॉर्म्स को तोड़ते हुए एक पॉजिटिव मेसेज दिया। उन्होंने पिंक गाउन के साथ अपने लंबे बाल खोल रखे थे। 24 वर्षीय लॉर्डेस रेड कार्पेट पर अनशेवेन अंडरआर्म्स के साथ पहुंचीं। उन्होंने बिना किसी झिझक के हाथ उठाकर पोज भी दिए। लॉर्डेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
https://www.instagram.com/p/CTzQfpglEdM/?utm_source=ig_web_copy_link
Met Gala 2021 Kim Kardashian[/caption]
मडोना की बेटी के लुक के चर्चे
पॉपुलर सिंगर मडोना की बेटी लॉर्डेस लॉरेन ने पहली बार मेट गाला 2021 में शिरकत की। मेट गाला के रेड कार्पेट पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग आइकॉनिक आउटफिट्स में दिखाई देते हैं। इसके लिए लौर्डेस लियॉन ने लग्जरी लेबल Moschino को चुना, जिसने स्टारकिड के लिए कस्टम ड्रेस तैयार की। इस बार किम कार्दिशनय सहित कई सिलेब्स के लुक्स वायरल हुए। https://www.instagram.com/p/CTyILZ9sYih/?utm_source=ig_web_copy_linkलॉर्डेस ने दिया पॉजिटिव मेसेज
अमेरिका थीम पर लॉर्डेस ने हॉट पिंक ड्रेस पहनी थी। तस्वीरें खिंचवाते समय उन्होंने अपने बॉडी हेयर दिखाने में जरा भी झिझक नहीं दिखाई। उनका ये लुक महिलाओं पर जबरदस्ती थोपे गए ब्यूटी नॉर्म्स के खिलाफ एक मैसेज था। लॉर्डेस को लोला नाम से भी जाना जाता है और वह अपनी मां मडोना की तरह फैशन में कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स करती रहती हैं। https://www.instagram.com/p/CTyRqPosZMG/?utm_source=ig_web_copy_linkमेट गाला में याद आईं प्रियंका चोपड़ा
मेट गाला 2021 में भारतीयों ने प्रियंका चोपड़ा को मिस किया। इस बार सुधा रेड्डी मेट गाला में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय थीं। हॉलीवुड सिलेब्स में किम कार्दिशयन का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में है। मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी तस्वीरें शेयर की थीं। [caption id="attachment_3835" align="aligncenter" width="963"]
Met Gala 2021 Kim Kardashian[/caption]











