Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी : लोकायुक्त ने पटवारी और सहयोगी को 8 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, जमीन बंटवारे के नाम पर मांगे थे रुपए

सिवनी : लोकायुक्त ने पटवारी और सहयोगी को 8 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, जमीन बंटवारे के नाम पर मांगे थे रुपए
सिवनी। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सवनी से सामने आया है। सिवनी जिला मुख्यालय में बुधवार को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी और उसके सहयोगी को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन के बंटवारा करने की एवज में घूस मांगी थी।

जमीन के बंटवारा करने की एवज

लोकायुक्त पुलिस जबलपुर के अनुसार, आवेदक कृष्ण कुमार निवासी ग्राम समनापुर कांन्हीवाड़ा तहसील सिवनी से साढ़े तीन एकड़ जमीन के बंटवारा करने की एवज में आरोपी पटवारी शुभम राय ने 10 हजार रुपए की मांग की थी। इसके बाद में 8 हजार रुपए में कार्य किए जाने का सौदा तया हुआ था। इसकी शिकायत उसने लोकायुक्त से की थी।

तहसील कार्यालय में रिश्वत लेते दबोचा

शिकायत की जांच करने के बाद 10 जनवरी को लोकायुक्त टीम आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। जहां पटवारी के सहयोगी ग्राम समनापुर के ही निवासी महेश कुमार को आवेदक द्वारा 8 हजार रुपए की राशि दी गई। इस दौरान पूर्व निर्धारित योजना अनुसार लोकायुक्त ने तहसील कार्यालय सिवनी में ही दोनों आरोपी को 8 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तहसील कार्यालय में ही लोकायुक्त दल ने दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की। पटवारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ये भी पढ़ें- कटनी : लोकायुक्त ने GST विभाग के लिपिक को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, इस काम के एवज में मांगे थे रुपए मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts