PlayBreaking News

नीमच: गर्ल्स हॉस्टल कुकडेश्वर,की वार्डन से 100000 रुपए की रिश्वत लेते आदिमजाति कल्याण विभाग का जिला संयोजक और अधीक्षक गिरफ्तार

अनियमितताओं में सस्पेंड जूनियर गल्स हॉस्टल की वार्डन की डीई खत्म करने और रुका वेतन दिलाने के बदले सवा लाख मांगें थे, बातचीत के बाद 1 लाख रुपए में फायलन होने पर कार्यालय में ही रिश्वत लेते पकडे गए
Follow on Google News
गर्ल्स हॉस्टल कुकडेश्वर,की वार्डन से 100000 रुपए की रिश्वत लेते आदिमजाति कल्याण विभाग का जिला संयोजक और अधीक्षक गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नीमच।  लोकायुक्त उज्जैन पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन की डीई खत्म करके रुका हुआ वेतन दिलवाने के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग के नीमच जिला संयोजक राकेश राठौर और छात्रावास अधीक्षक हरीश चौहान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

    रिश्वत मांगने की शिकायत लेडी वार्डन ने लोकायुक्त उज्जैन में की

    रिश्वत मांगने की शिकायत जूनियर कन्या छात्रावास, कुकडेश्वर, जिला नीमच की अधीक्षिका कुर्दुला एक्का, मूल निवासी 115 संत हिरदाराम नगर, हामूखेड़ी, देवास रोड, उज्जैन ने लोकायुक्त एसपी आॅफिस उज्जैन में की थी। इसमें शिकायतकर्ता लेडी वार्डन ने बताया कि छात्रावास में गड़बड़ियों पर उसको सस्पेंड किया गया था, जिसके बाद से उसकी विभागीय जांच चल रही है। इसी विभागीय जांच को खत्म करवाने के साथ ही सस्पेंशन काल का रुका हुआ वेतन दिलवाने के बदले सवा लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। रिश्वत नहीं देने पर डीई में दोषी ठहराकर नौकरी खा जाने की धमकी दे रहे हैं। 

    रिश्वत मांगने की शिकायत जांच में सही साबित, ट्रैप दल बनाया गया

    रिश्वत मांगने की शिकायत का सत्यापन एसपी लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव ने करवाया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद रिश्वतखोर को दबोचने के लिए एसपी आनंद यादव ने ट्रैप दल बनाया। ट्रैप दल में डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक उमेश जाटव, आरक्षक श्याम शर्मा, आरक्षक मोहम्मद इसरार, आरक्षक संजीव कुमारिया, कंप्यूटर आॅपरेटर अंजली पुरानिया शामिल थे। 

    आफिस में ही रिश्वत लेकर पैंट की जेब में रख दिए थे रुपए

    लोकायुक्त पुलिस टीम ने रिश्वत के आदान-प्रदान के लिए निर्धारित कलेक्टोरेट नीमच स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक के कार्यालय की घेराबंदी कर ली। इसके बाद जैसे ही वार्डन कुर्दुला एक्का से रिश्वत राशि एक लाख रुपए आरोपियों ने ली, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद तलाशी लेने पर आरोपी राकेश राठौर, जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग, नीमच की पैंट की जेब से रिश्वत के नंबर लिखे नोट बरामद हो गए। इसके साथ ही वहीं मौजूद सह आरोपी हरीश चौहान, अधीक्षक, उत्कृष्ट बालक छात्रावास जिला नीमच को भी पकड़ा गया, जोकि लेन-देन करवाने के बाद रिश्वत में हिस्सा लेने वाला था। आरोपियों के खिलाफ धारा-7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम 2018 व 61 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर कार्रवाई की गई। 

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts