People's Update
Monday, March 9, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 9, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'मिशन पूरा होगा तो दुनिया ज्यादा सुरक्षित होगी', ईरान युद्ध के बीच बोले US के विदेश मंत्री
    ईरान-US-इजरायल युद्ध: फ्रांस लाल सागर में 2 जंगी जहाज भेजेगा- राष्ट्रपति मैक्रों
    महाराष्ट्र: अंबरनाथ में गणेश केमिकल कंपनी में भीषण आग, किसी के हताहत की खबर नहीं
    लोकसभा स्पीकर हटाने के प्रस्ताव पर BJP से अमित शाह-किरेन रिजीजू समेत 8 नेता बोलेंगे
    पश्चिमी एशिया युद्ध से अर्थव्यवस्था को नुकसान, LPG की कीमतें बढ़ीं: राहुल गांधी
    समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी
    इंडोनेशिया ने ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए भारत के साथ एग्रीमेंट किया
    सांसद अनुराग शर्मा पर नामांकन हलफनामे में प्रॉपर्टी छिपाने के आरोप में शिकायत दर्ज
    मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इंडिगो फ्लाइट का इथोपिया से लौटी वापस
    बिहार का CM बनने पर निशांत कुमार का 'साइलेंट पास', कहा- मां की बहुत याद आ रही
    CG : विधानसभा सत्र में अफीम की खेती पर कांग्रेस का जमकर हंगामा
    ईरानी मिसाइल अटैक से इजरायल में एक और मौत, जंग में मरने वालों की संख्या 11 हुई
    दिल्ली दंगा केस: शरजील इमाम को भाई की शादी में जाने के लिए 10 दिन की अंतरिम जमानत
    स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा कल, बोल सकते हैं अमित शाह
    विजयपुर: कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त
    राष्ट्रीय

    NDA सरकार का जोर भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने पर रहेगा, पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की तारीफ की

    Publish Date: 4 Jun 2024, 8:55 PM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News
    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में तीसरी बार सरकार बनाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का जोरदार स्वागत किया। कार्यालय पहुंचने से पहले पीएम ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- जनता ने लगातार तीसरी बार NDA पर भरोसा जताया है। यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। पीएम मोदी ने भारत माता की जय और जय जगन्नाथ से अपना संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा- 'मैं देशवासियों से दोबारा दोहराना चाहता हूं कि आप 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा। आप एक कदम चलेंगे, मोदी चार कदम चलेगा। तीसरे कार्यकाल में देश बडे़ फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा। ये मोदी की गारंटी है।'

    हमें सेवाभाव को सर्वोपरि रखना है

    पीएम मोदी ने कहा 'तीसरे कार्यकाल में एनडीए सरकार का बहुत ज्यादा जोर हर तरह के भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने का होगा। भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए हमेशा से दल से बड़ा देश रहा है। सेवा भाव से बड़ी राजनीति कोई नहीं हो सकती। इसलिए हमें सेवाभाव को सर्वोपरि रखने को निरंतर मजबूत रखना है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जनआकांक्षाओं, जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करना है। जरूरी है कि समाज के हर वर्ग से और हर व्यक्ति से निरंतर संवाद करते रहें।'

    युवाओं को हर क्षेत्र में सशक्त करेंगे

    पीएम मोदी ने कहा 'हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक गरीबी देश के अतीत का हिस्सा न हो जाए। अब देश सेमीकंडक्टर्स के क्षेत्र में और काम करेगा। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक देश का रक्षा सेक्टर आत्मनिर्भर नहीं बन जाता। हम युवाओं को हर क्षेत्र में सशक्त करेंगे। किसानों के लिए बीज से बाजार तक आधुनिक रीतियों को बनाने का काम प्राथमिकता पर होगा। हम हमारे किसानों को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करते रहेंगे। आने वाला समय भारत का समय है।'

    देश की माताओं बहनों ने मुझे नई प्रेरणा दी

    देश के कोने-कोने में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को कहूंगा कि आपकी मेहनत इतनी गर्मी में आपका बहाया पसीना ये मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने कहा 'देश की कोटि-कोटि माताओं बहनों ने मुझे नई प्रेरणा दी है। पिछले 10 साल में देश ने बहुत बड़े फैसले लिए। राष्ट्रप्रथम की भावना हमें असामान्य लक्ष्य हासिल करने का हौसला देती है। देश के इतिहास में महिलाओं द्वारा दिए गए वोटों से रिकॉर्ड टूट गया। इस प्यार अपनेपन को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। ये मेरे मन-मस्तिष्क के कोने-कोने में बसा है। देश की कोटि-कोटि माताओं-बहनों ने मुझे नई प्रेरणा दी है।

    चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार का नाम लिया

    पीएम मोदी ने कहा 'आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है। बिहार में नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोस्तों 10 साल पहले देश ने हमें जनादेश दिया था। 2013-14 में देश एक निराशा की गर्त में डूब चुका था। हर दिन अखबारों की हेडलाइन ऐसी ही होती थीं। ऐसे समय में देश ने हमें निराशा के गहरे सागर से आशा के मोती निकालने का जिम्मा सौंपा था।'

    कई राज्यों में हमारी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया

    पीएम मोदी ने कहा 'तेलंगाना में हमारी संख्या दोगुना हो गई है। मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल और ऐसे कई राज्यों में हमारी पार्टी ने लगभग क्लीन स्वीप किया है। मैं इन सभी राज्यों और अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं। मैं इन राज्यों की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र सरकार आपके विकास के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।'

    कांग्रेस को जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया

    पीएम मोदी ने कहा 'इस बार चुनाव में कुछ और चीजें देखने को मिलीं। अरुणाचल हो या सिक्किम, आंध्र प्रदेश हो या ओडिशा, कांग्रेस को जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया। ओडिशा में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। यह पहली बार होगा जब महाप्रभु जगन्नाथ की जमीन पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। पीढ़ियों से जिस क्षण का इंतजार किया, वह आज सफलता को चूमने लगी है।'

    इस जनादेश के कई पहलू हैं- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, 'इस जनादेश के कई पहलू हैं. 1962 के बाद यह पहली बार है कि कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है।'

    कार्यकर्ता को हृदय से धन्यवाद

    पीएम मोदी ने कहा- मैं देश के हर मतदाता को, जनता-जनार्दन को विजय के इस पावन पर्व पर आदरपूर्वक नमन करता हूं। मैं देशभर के सभी दलों, सभी उम्मीदवारों का भी अभिनंदन करता हूं। सभी की सक्रिय भागीदारी के बिना लोकतंत्र की ये विराट सफलता संभव नहीं थी। भाजपा के, NDA के हर कार्यकर्ता साथी को भी मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं।

    जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड वोटिंग

    पीएम मोदी ने कहा- आज की ये विजय, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है, ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है, ये विकसित भारत के प्रण की जीत है, ये सबका साथ-सबका विकास, इस मंत्र की जीत है, ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग कर अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है और दुनियाभर में भारत को बदनाम करने वाली जो ताकतें हैं, उनको आईना दिखा दिया है।

    पीएम मोदी ने की चुनाव आयोग की सराहना

    भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी ने कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है। पीएम मोदी ने चुनाव आयोग की सराहना करते हए कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता के साथ संपन्न कराया है। करीब 100 करोड़ मतदाता, 11 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ मतदान कर्मी, 55 लाख वोटिंग मशीनों के साथ काम किया। भारत की चुनाव प्रक्रिया, चुनाव के पूरे सिस्टम पर हर भारतीय को गर्व है। मैं इन्फ्लुएंसर्स को कहूंगा, ओपनियन

    जनता जनार्दन का आभारी हूं : पीएम मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत 'भारत माता की जय' और 'जय जगन्नाथ' से की। पीएम ने कहा- आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन NDA लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। पीएम ने कहा, हम जनता जनार्दन के बहुत आभारी हैं। मैं सभी देशवासियों का ऋृणी हूं, जनता ने देशवासियों का विश्वास जताया है।

    ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही : नड्डा

    जेपी नड्डा ने कहा- हम बंगाल में 3 सीटों से बढ़कर 77 हो जाते हैं तो उसकी चर्चा नहीं होती। कहते हैं हम हार गए। आज ही ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में बन रही है। लेकिन कुछ लोग 30-40 सीटें जीत लें तो धूम मचाने लग जाते हैं। वे भूल जाते हैं कि देश मोदी के साथ है। जेपी नड्डा ने कहा ‘जहां हम दूर दूर तक नहीं थे, उस केरल में कमल खिला है।’ उन्होंने आगे कहा ‘मोदी सरकार गरीबों के लिए काम करती रहेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली और दुनिया ने भी इस बात की सराहना की। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और इसी के साथ भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगी।’

    नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना

    जेपी नड्डा ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा ‘विपक्ष नकारात्मक सोच के साथ काम करता है। चुनाव के दौरान इन्होंने झूठ फैलाया और फर्जी वीडियो फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विपक्ष के नेताओं ने पीएम मोदी को अपशब्द कहे। यह विपक्ष की बौखलाहट है। लोगों ने इस अवसरवादी गठबंधन को बार बार खारिज किया है।’

    देश में लगातार तीसरी बार सरकार बना रहा NDA : नड्डा

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने NDA की जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में संबोधन दिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा ‘मैं भाजपा कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन करता हूं और हार्दिक धन्यवाद देता हूं। मतदाताओं ने देश को एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने दिया और पीएम मोदी के नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम किया। ऐसे करोड़ों देशवासियों को मैं हार्दिक धन्यवाद देता हूं। 2014 के बाद मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनी। इस मजबूत सरकार को 2019 में फिर से जनता का आशीर्वाद मिला। अब 2024 में पीएम मोदी की नीतियों को जनता ने आशीर्वाद दिया।’ नड्डा ने कहा कि देश में यह पहली बार कि कोई गठबंधन तीसरी बार देश में लगातार सरकार बनाने जा रहा है।

    पीएम मोदी ने जनता को दिया धन्यवाद

    पीएम मोदी ने चुनाव नतीजों के बाद जनता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।’ https://x.com/psamachar1/status/1797996928913007085

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    ICC ने किया Team OF The Tournament का ऐलान, भारत के इन 4 प्लेयर्स को मिली जगह

    T20 World Cup 2026 :ICC ने किया Team OF The Tournament का ऐलान, भारत के इन 4 प्लेयर्स को मिली जगह

    जबलपुर में CM यादव का बड़ा ऐलान, बेटियों को मुफ्त रहेगी HPV वैक्सीन

    MP News:जबलपुर में CM यादव का बड़ा ऐलान, बेटियों को मुफ्त रहेगी HPV वैक्सीन

    ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही बढ़ा क्रेज, जानें डिजिटल राइट्स किसके पास?

    Dhurandhar 2 OTT Release :‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही बढ़ा क्रेज, जानें डिजिटल राइट्स किसके पास?

    राज्यसभा के लिए बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई, लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम बनीं राज्यसभा सांसद

    रायपुर: राज्यसभा के लिए बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई, लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम बनीं राज्यसभा सांसद

    ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच तुर्की की एंट्री, बैलिस्टिक मिसाइल मार गिराने के बाद दी चेतावनी

    Iran-Israel Conflict :ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच तुर्की की एंट्री, बैलिस्टिक मिसाइल मार गिराने के बाद दी चेतावनी

    झोपड़ी को तोड़ने के बजाय मरम्मत करवाने के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे सरपंच को पकड़ा

    झोपड़ी को तोड़ने के बजाय मरम्मत करवाने के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे सरपंच को पकड़ा

    एक पते पर रहने वाले 4, वोटर लिस्ट में 43 नाम जोड़ दिए, दिग्विजय सिंह ने किया खुलासा

    SIR के बाद भी गड़बड़ी...एक पते पर रहने वाले 4, वोटर लिस्ट में 43 नाम जोड़ दिए, दिग्विजय सिंह ने किया खुलासा

    बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, जांच में कुछ नहीं मिला

    बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, जांच में कुछ नहीं मिला

    ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए LPG बुकिंग का समय बढ़ाया

    सरकार का बड़ा कदम:ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए LPG बुकिंग का समय बढ़ाया

    ‘जवान’ के बाद नई हिंदी फिल्म में दिखेंगी नयनतारा, ‘मिनी फिल्म्स’ के साथ आएगा बॉलीवुड प्रोजेक्ट

    Bollywood Update:‘जवान’ के बाद नई हिंदी फिल्म में दिखेंगी नयनतारा, ‘मिनी फिल्म्स’ के साथ आएगा बॉलीवुड प्रोजेक्ट

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....