PlayBreaking News

केरल में बेकाबू हुआ कोरोना: राज्य सरकार ने 2 दिन के लिए लगाया संपूर्ण लॉकडाउन, केंद्र ने भेजी विशेषज्ञों की टीम

बीते दो दिनों से राज्य में रोजाना 22 हजार से ज्यादा मामले
Follow on Google News
नई दिल्ली। केरल में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते दो दिनों से राज्य में रोजाना करीब 22 हजार मामले सामने आ रहे हैं। यह देश में आ रहे कुल संक्रमितों का 50 फीसदी है। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ने 31 जुलाई और 1 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। वहीं केंद्र ने राज्य सरकार की मदद के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है। [embed]https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1420603618630139907?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1420603618630139907%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.peoplessamachar.in%2Farticle%2Fnational%2Fcorona-became-uncontrollable-in-kerala-state-government-imposed-complete-lockdown-for-2-days-center%2F132623[/embed] बकरीद पर दी थी 3 दिन की ढील मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने हाल ही में केरल में मनाए गए बकरीद को 'सुपर स्प्रेडर इवेंट्स' बताते हुए राज्य सरकार को पत्र लिखा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि कोरोना के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालने करने की आवश्यकता है। त्योहार/सामाजिक समारोह के दौरान कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने की आवश्यकता है ताकि महामारी पर काबू पाया जा सके। केरल सरकार ने बकरीद के दौरान राज्य में 3 दिनों के लिए लॉकडाउन में ढील दे दी थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी जताई थी। केंद्र ने विशेषज्ञों की टीम भेजी केरल में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम केरल भेजी है। विशेषज्ञों की यह टीम राज्य सरकार के साथ मिलकर कोरोना वायरस पर काबू पाने में मदद करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी। केरल में कोरोना यहां बुधवार को 22,056 लोग संक्रमित पाए गए। 17,761 लोग ठीक हुए और 131 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 33.27 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 31.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,458 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिक प्रभावित जिले मलप्पुरम 3931 त्रिशूर 3005 कोझिकोड 2400 एर्नाकुलम 2397 पलक्कड़ 1649 कोल्लम 1462 अलाप्पुझा 1461 कन्नूर 1179 तिरुवनंतपुरम 1101 कोट्टायम 1067
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts