PlayBreaking News

GIS 2025 : पीएम मोदी का संबोधन, बोले- एमपी मैन्युफैक्चरिंग के नए सेक्टर के लिए शानदार डेस्टिनेशन, भारत एक बेहतरीन सप्लाई चेन

Follow on Google News
GIS 2025 : पीएम मोदी का संबोधन, बोले- एमपी मैन्युफैक्चरिंग के नए सेक्टर के लिए शानदार डेस्टिनेशन, भारत एक बेहतरीन सप्लाई चेन
भोपाल में हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि दुनिया को भारत और मध्य प्रदेश से बहुत सी उम्मीदें हैं। साथ ही हमारे देश में निवेश को लेकर दुनिया भर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं, जिससे हर इन्वेस्टर का उत्साह बढ़ा है। विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बना रहेगा। इसके साथ पीएम ने बताया की ‘संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था ने भारत को "सोलर पावर की सुपर पावर" करार दिया है। जहां कई देश सिर्फ वादे करते हैं, वहीं भारत ठोस नतीजे देकर दिखाता है।’

10वीं-12वीं की परीक्षाओं के कारण लेट हुए पीएम मोदी 

समिट की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के कारण उन्हें यहां पहुंचने में देरी हुई। बच्चों की असुविधा को देखते हुए उन्होंने अपना कार्यक्रम बदला और इसके लिए क्षमा भी मांगी।

पीएम मोदी के भाषण की 10 प्रमुख बातें-

  • मध्य प्रदेश आज देश की ईवी क्रांति के लीडिंग स्टेट में से एक है। जनवरी 2025 तक करीब दो लाख ईवी एमपी में रजिस्टर्ड हुए।
  • एमपी आज मैन्युफैक्चरिंग के नए सेक्टर के लिए भी शानदार डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।
  • एमपी में हर वो संभावना है जो इसे जीत के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है। बीते दो दशकों में एमपी ने ट्रांसफॉर्मेशन का नया दौर देखा है।
  • एमपी के रेल नेटवर्क को भी मॉर्डनाइज किया जा रहा है। भोपाल का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन सभी का मन मोह लेता है।
  • एमपी के 80 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्कीम के तहत मॉर्डन बनाया जा रहा है।
  • आज एमपी में 5 लाख किलोमीटर से अधिक का रोड नेटवर्क है। एमपी में लॉजिस्टिक से जुड़े सेक्टर की ग्रोथ तय है।
  • सरकार ने बीना रिफाइनरी पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स पर 50 हजार करोड़ का निवेश किया है। ये MP को पेट्रो केमिकल का हब बनाने में मदद करेगा।
  • विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बना रहेगा।
  • यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पावर की सुपर पावर कहा था। यह भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।
  • एक रिपोर्ट में बताया है कि ग्लोबल एयरोस्पेस के लिए कैसे भारत एक बेहतरीन सप्लाई चेन के रूप में उभर रहा है।

एमपी में कई नीतियों को किया गया लॉन्च

इस दौरान प्रधानमंत्री ने सरकार की निवेश को प्रोत्साहित करने वाली 18 से अधिक नई नीतियों को भी लॉन्च किया। साथ ही कार्यक्रम में प्रदेश की बिजनेस पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म ‘मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं’ की स्क्रीनिंग भी हुई। इसके बाद विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरते भारत पर केंद्रित लघु फिल्म ‘इंडिया ग्रोथ स्टोरी’ का भी प्रदर्शन भी किया गया।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts