Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रदेश में लव जिहाद पर सियासी घमासान, पहचान बदलकर रेप मामले में आलोक शर्मा का बयान, कहा- मेरा जन्म दाढ़ी-टोपी से निपटने के लिए हुआ 

प्रदेश में लव जिहाद पर सियासी घमासान, पहचान बदलकर रेप मामले में आलोक शर्मा का बयान, कहा- मेरा जन्म दाढ़ी-टोपी से निपटने के लिए हुआ 
मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामलों ने राजनीतिक रूप ले लिया है। भोपाल में पहचान बदलकर हिंदू युवतियों से रेप के मामले में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि चाहे किसी भी वर्ग की बेटियां हो, वो हमारी बेटियां है। उन्हें जाती या धर्म के आधार पर आंकना नहीं चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्होंने यह अपराध किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अब इस पर भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन भी आज के समय में चिंता का विषय है। मेरा जन्म ही दाढ़ी-टोपी से निपटने के लिए हुआ है।

आरिफ मसूद और आलोक शर्मा के बीच सियासी घमासान  

इस मामले में बात करते हुए आरिफ मसूद ने कहा कि ‘हम धर्म के आधार पर क्यों सोचते है। किसी भी धर्म की हो, बच्ची तो बच्ची है। लेकिन जो अपराध कर रहा है, उसे सजा तो होना ही चाहिए। सबको उसके साथ खड़े होना चाहिए। ये चश्मा कब हटेगा?’ अक्षय तृतीया  मौके पर भोपाल के गुफा मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद आलोक शर्मा भी मौजूद रहें। इस दौरान आरिफ मसूद का जवाब देते हुए उन्होंने कहा- जो लोग लव जिहाद करना चाहते हैं, वे आकर देख लें। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, ऐसे लोग जीवन भर किसी हिंदू लड़की का धर्मांतरण करना भूल जाएंगे।

ऐसे लोगों को सीधे सजा देने का संकल्प लेना होगा

उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन आज एक बड़ा और गंभीर मुद्दा बन चुका है। अब समय आ गया है कि ऐसे मामलों में सीधे कार्रवाई की जाए और दोषियों को सजा मिले। साथ ही पुराने भोपाल में हिंदुओं का इलाका छोड़कर जाना चिंता का विषय बनता जा रहा है। वहां पर हिंदू लोग अपने घर और दुकानें बेचकर दूसरी जगह जा रहे हैं, जबकि मुस्लिम आबादी लगातार बढ़ रही है और हिंदू आबादी घट रही है। अब सिर्फ आलोचना करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि सभी को मिलकर और एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा- 5 जून भोपाल के लिए ऐतिहासिक दिन होगा, जब बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री इकबाल मैदान से हिंदुओं के पलायन को रोकने की आवाज उठाएंगे।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts