भोपाल में हुआ कैट शो का आयोजन, दुनिया की सबसे लंबी बिल्ली समेत 10 नस्लों की 300 बिल्लियों ने किया पार्टिसिपेट

भोपाल में रविवार को कैट शो प्रतियोगिता का आयोजित हुआ। इसमें 10 नस्लों की 300 बिल्लियों ने भाग लिया। फिलाइन क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे कोहेफिजा के लेक व्यू गार्डन में शुरू हुआ। शो की खासियत यह रही कि इसमें उत्तरी अमेरिका की मेनकून नस्ल की बिल्ली भी शामिल हुई। क्लब की प्रमुख नाजनीन खान ने बताया कि शो का उद्देश्य बिल्ली पालने वालों को प्रेरित करना है। यह चौथा मौका था जब भोपाल में इस शो का आयोजन किया गया। इससे पहले 2019, 2022 और 2023 में इसका आयोजन भोपाल में हो चुका है। देशभर में अब तक 50 से अधिक कैट शो आयोजित किए जा चुके हैं।





















