PlayBreaking News

मालिक से पीड़ित युवक टावर पर चढ़ा, सैलरी न मिलने पर था परेशान, पुलिस और नगर निगम की समझाइश के बाद उतरा

Follow on Google News
मालिक से पीड़ित युवक टावर पर चढ़ा, सैलरी न मिलने पर था परेशान, पुलिस और नगर निगम की समझाइश के बाद उतरा
भोपाल के भदभदा घाट बस्ती से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का कहना है कि सैलरी समय से न मिलने के कारण उसने यह कदम उठाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी घूमेंद्र सिंह ने नगर निगम की टीम को बुलाया और माइक के माध्यम से युवक से बात की।

सैलरी न मिलने से परेशान था युवक 

युवक ने बताया कि वह मालिक की प्रताड़ना और दो महीने की रुकी हुई सैलरी के कारण परेशान था। उसने खुदकुशी के इरादे से टावर पर चढ़ने की बात स्वीकार की। पुलिस और नगर निगम ने युवक को 15 मिनट बाद उतरने के लिए मनाया। फिर युवक टावर से उतरने के लिए राजी हुआ। नगर निगम की लिफ्ट की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।

आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था युवक

एसीपी अनीता प्रभा शर्मा ने बताया कि युवक की पहचान विनोद कुमार तेजी (निवासी भदभदा घाट बस्ती) के रूप में हुई है, जो प्राइवेट गार्ड की नौकरी करता है। विनोद ने बताया कि मालिक ने उसकी दो महीने की सैलरी, करीब 16 हजार रुपये, नहीं दी है। इससे वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। पुलिस ने युवक को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच की जाएगी। यदि सैलरी रोके जाने की बात सही पाई जाती है, तो उसे सैलरी जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद युवक शांत हुआ और टावर से नीचे उतर आया।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts