PlayBreaking News

मुंबई-अबू धाबी की फ्लाइट के कार्गो कंपार्टमेंट में सो गया लोडर, लैंडिंग के बाद देखा तो सुरक्षित मिला

Follow on Google News
इंडिगो की फ्लाइट में एक नया मामला सामने आया है जब मुंबई से अबू धाबी जाने वाले एक मुंबई-अबू धाबी में सामान लादने गए एक लोडर को नींद आ गई और वह वहीं सो गया। इसके बाद जब वह विमान अबू धाबी पहुंचा तो उसे वहां पाया गया। अधिकारियों ने उसे देखा तो वे सब चौंक गए, उसका तत्काल मेडिकल चेकअप कराया जिसमें वह सुरक्षित पाया गया। ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- प्रधानमंत्री सदन में नहीं आते हैं, ये कोई तरीका नहीं है लोकतंत्र को चलाने का

कार्गो कंपार्टमेंट में सो गया था लोडर

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारयों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सब तब हुआ जब इस लोडर को कार्गो कंपार्टमेंट में ही नींद आ गई, तब फ्लाइट मुंबई में ही खड़ी थी। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पहुंचने पर उसे सुरक्षित पाया गया। बताया गया कि रविवार रात विमान में सामान लादने के बाद एयरलाइन का एक लोडर कार्गो कंपार्टमेंट में सामान के पीछे सो गया।

लोडर की हालत स्थिर व सामान्य है

अधिकारियों ने बताया कि कार्गो का दरवाजा बंद था और मुंबई हवाईअड्डे से विमान के उड़ान भरने पर उसकी नींद खुल गई थी, लेकिन तब तक फ्लाइट उड़ चुकी थी। विमान के उतरने पर अबू धाबी के अधिकारियों ने लोडर की मेडिकल जांच की और उसकी शारीरिक हालत स्थिर व सामान्य पाई गई। डीजीसीए अधिकारियों ने बताया कि अबू धाबी में अधिकारियों से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद उसे उसी विमान से एक यात्री के तौर पर मुंबई वापस भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त रहे एयरलाइन के कर्मियों को जांच लंबित रहने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है। विषय की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: चारधाम परियोजना को मिली अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- भारत-चीन सीमा की सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts