PlayBreaking News

नींबू का अधिक सेवन आपकी सेहत को कर सकता है खराब, यहां जानें कैसे

नींबू को ज्यादातर लोग इम्युनिटी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तो किया ही जाता है, साथ ही आयुर्वेद और पारंपरिक औषधियों में भी कई तरह से इसका इस्तेमाल किया जाता है।
Follow on Google News
नई दिल्ली। नींबू को ज्यादातर लोग इम्युनिटी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तो किया ही जाता है, साथ ही आयुर्वेद और पारंपरिक औषधियों में भी कई तरह से इसका इस्तेमाल किया जाता है। चूंकि नींबू को विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, ऐसे में यह एंटी-एजिंग का भी काम करता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा नींबू खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। दांतों को पहुंच सकता है नुकसान नींबू में सिट्रस एसिड होता है। इसलिए नीबू के ज्यादा सेवन करने से ये दांतों के इनेमल को खराब कर सकता है। इसीलिए नींबू का डायरेक्ट सेवन नहीं करते हुए इसकी रस को पानी में मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। बढ़ सकती है एसिडिटी की समस्या एसिडिटी की समस्या होने वाले लोगों को नींबू का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें एसिड होता है। जो आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है। इसके अलावा नींबू पानी ज्यादा पीने की वजह से सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है। पेट हो सकता है खराब नींबू पानी अक्सर पेट को आराम पहुंचाता हैं। लेकिन ज्यादा नींबू के सेवन से पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है। जिसकी वजह से घबराहट और उल्टी भी हो सकती है। अस्थमा में नुकसानदायक है नींबू का अधिक सेवन नींबू का अधिक सेवन करने से अस्थमा की समस्या बढ़ सकती है। नींबू में टाइरामाइन की मात्रा ज्यादा होती है, जो अक्सर सिरदर्द से जुड़ा होता है। इसलिए इसका अधिक सेवन करने से माइग्रेन की समस्या भी हो सकती है। वहीं अगर आपको माइग्रेन पहले से ही है तो डॉक्टर की सलाह पर ही नींबू का सेवन करें। अल्सर की समस्या में है नुकसानदायक चूंकि नींबू अत्यधिक अम्लीय होता है, इसलिए इसके अधिक सेवन से पेप्टिक अल्सर की समस्या और भी गंभीर हो सकती है। दरअसल, ज्यादा अम्लीय चीजों के सेवन से ही अल्सर की समस्या होती है। ऐसे मरीजों को नींबू पानी के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts