PlayBreaking News

जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे पर केरोसिन छिड़क कर आग लगाई, 80% झुलसा

छतरपुर के नौगांव का मामला, गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया
Follow on Google News
छतरपुर। जिले में जमीनी विवाद में एक चाचा ने भतीजे पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह 80% झुलस गया। मौके पर पुलिस पहुंची और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। गुस्से में परिजन ने अस्पताल के सामने हाइवे पर जाम लगा दिया। घटना नौगांव थाने की है। जानकारी के मुताबिक, नयागांव में दो भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान आरोपी चाचा ने भतीजे पर मिट्टी तेल डाल दिया और आग के हवाले कर दिया। घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। यहां हंगामा होने पर एसडीओपी समेत पुलिसबल ने डेरा जमा लिया।

गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगाया

घटना से आक्रोशित लोगों ने हाइवे जाम कर दिया और आरोपियों की​ गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपी चाचा की गिरफ्तारी करने का दावा किया है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts