ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

लाड़ली बहना योजना : आज रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, छुट्टी के दिन भी भरा जा सकेगा फॉर्म; इस दिन आएगी पहली किश्त

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना ‘लाड़ली बहना योजना’ के रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन हैं। रविवार को अवकाश होने के बावजूद बहनें सभी केंद्रों पर योजना के लिए फॉर्म भर सकेंगी। अब तक प्रदेश में एक करोड़ 15 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीयन कराया है।

दरअसल, शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना’ विशेष रूप से मध्य प्रदेश में महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने की एक सरकारी योजना है। इसके जरिए प्रदेश की गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

15 मई तक कर सकेंगे आपत्तियां

बता दें कि लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल यानी रविवार है। इसके अगले दिन यानी एक मई को अंतिम सूचा का प्रकाशन किया जाएगा। 15 मई तक आपत्तियां दे सकेंगे। इसके बाद 30 मई तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। हालांकि, सीएम ने कहा है कि इतने दिनों में फॉर्म नहीं भर पाए तो तारीख बढ़ाएंगे। इसके बाद 10 जून से महिलाओं के अकाउंट में पहली किश्त आएंगी।

एक नजर में लाड़ली बहना योजना

  • शिवराज सरकार महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए देगी।
  • हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में डाली जाएगी योजना की राशि।
  • विवाहिता, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता बहनें भी होंगी पात्र।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक न हो।
  • महिलाओं की उम्र 23 से 60 के बीच होना जरूरी है।
  • 25 मार्च 2023 से योजना की शुरुआत होगी।
  • 30 अप्रैल 2023 तक कर सकेंगे योजना के लिए आवेदन।
  • 31 मई 2023 को योजना के लाभार्थियों की अंतिम सूची जारी होगी।
  • अंतिम सूची 1 मई को जारी होगी और 15 मई तक आपत्तियां ली जाएंगी।
  • 10 जून 2023 से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
  • हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के खाते में पहुंचेगी राशि।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button