Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुताई करते समय दो मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरा मजदूर, मौके पर मौत

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके की घटना, हेल्पर भी मौके पर मौजूद था
भोपाल। थाना अशोका गार्डन इलाके में पुताई करते वक्त एक मजदूर दो मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर काफी देर तक उसका शव पड़ा रहा। मौके पर चारों तरफ खून बिखरा था। बताते हैं कि मजदूर और उसका साथी बिना सेफ्टी बेल्ट के पुताई कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, अशोका गार्डन में एक स्थित एक मकान में मंगलवार को एक 40 साल का मजदूर और उसका हेल्पर झूले पर चढ़कर पुताई कर रहा था। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से मजदूर दो मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर करोद का रहने वाला बताया गया। सूचना मिलने पर अशोक गार्डन पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्यार करने वाले को तालिबानी सजा: लड़की के बाप और भाई ने ‘हथौड़े’ से तोड़ दिए लड़के के घुटने
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts