Poonch Terrorist Attack : पुंछ आतंकी हमले में शामिल 3 संदिग्धों की तस्वीरें आईं सामने, PAK सेना का पूर्व कमांडो और लश्कर का कमांडर शामिल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 4 मई को भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। इसमें एक जवान शहीद हो गया था और चार अन्य घायल हुए थे। सेना के काफिले पर हुए हमले में शामिल तीन संदिग्धों के नाम और उनकी तस्वीर सामने आई है, जिनकी सुरक्षाबलों को तलाश है। इन आतंकियों में से एक पाकिस्तानी सेना का पूर्व कमांडो इल्यास उर्फ फौजी है। दूसरा लश्कर का कमांडर अबु हमजा और तीसरा पाकिस्तनी आतंकी हदून है।
सेना ने हमले में शामिल आतंकियों के स्कैच जारी करने के साथ उन पर 20 लाख के इनाम का ऐलान भी किया है। हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बुधवार को लगातार पांचवें दिन सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है।
घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन जारी
सेना के काफिले पर हमला करने के जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए शुरू किया गया घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन (सीएएसओ) बुधवार को 5वें दिन भी जारी है। सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सहित सुरक्षा बलों ने सुरनकोट इलाके में लगभग 20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है और पांच किलोमीटर क्षेत्र में तलाशी ली गई।2 आतंकी ढेर, घर में छिपे हुए थे
कुलगाम जिले में मंगलवार (7 मई) को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक के ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ का स्थानीय मोस्ट वांटेड कमांडर होने का संदेह है। आतंकवादियों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकी है। कुलगाम के रेडवानी पाईन गांव में सोमवार से जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादी कथित तौर पर एक घर के अंदर छिपे हुए थे। सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान उस घर में ब्लास्ट किया, जहां आतंकी छिपे थे। इससे घर में आग लग गई। मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।दो आतंकियों के स्केच जारी किए
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 4 मई को एयरफोर्स के काफिल पर हुए हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन मोड में आ गई है। आतंकियों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना ने सोमवार (6 मई) को हमले में शामिल दो आतंकवादियों के स्केच जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही आतंकियों का पता बताने वाले को 20 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया।
पुंछ में सुरक्षाबलों के वाहनों पर आतंकियों ने की थी फायरिंग
जम्मू-कश्मीर के पुंछ के शाहसितार इलाके में शनिवार (4 मई) शाम 6 बजकर 15 मिनट पर हुआ। सुरक्षाबलों की दो गाड़ियां सनाई टॉप जा रहीं थीं। इसमें से एक वाहन एयरफोर्स का था। तभी पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने गाड़ियों पर फायरिंग कर दी। हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए। उनके हाथ में एके असॉल्ट राइफल्स थी। हमले में पांच जवान घायल हुए थे, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। वहीं एयरफोर्स की स्पेशल गरुड़ फोर्स, आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस सर्च ऑपरेशन कर रही हैं।













