Kota Expressway Accident: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी नाले में गिरी, 8 की मौत

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। सीमलिया के पास यात्रियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Kota Expressway Accident: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी नाले में गिरी, 8 की मौत
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी गाड़ी नाले में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया के मुताबिक, अब तक 8 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। वहीं, सभी गंभीर घायलों को ICU में शिफ्ट कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रियों से भरी मिनी बस भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रही थी। 

25 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी

हादसा शनिवार सुबह कोटा जिले के सीमलिया थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि 25 से अधिक यात्रियों से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। वाहन करीब 15 फीट नीचे गिरने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। 

X Post

भोपाल और बैतूल के रहने वाले थे श्रद्धालु

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बस में सवार श्रद्धालु मध्य प्रदेश के भोपाल और बैतूल जिले के रहने वाले थे। वे खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर मरीजों का इलाज जारी है। 

नींद की झपकी से हादसा होने की आशंका

रिपोर्ट्स में आशंका जताई गई है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। नाले में पानी और दलदल तथा घटनास्थल पर अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में भी परेशानी आने की जानकारी सामने आई है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts