Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Accused Trailer Release :कोंकणा-प्रतिभा की ‘अक्यूज्ड’ का ट्रेलर रिलीज, LGBTQ एंगल के साथ एक सस्पेंस-थ्रिलर

Netflix की सस्पेंस-थ्रिलर Accused का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में है। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा एक LGBTQ गायनेकोलॉजिस्ट के गंभीर आरोपों में फंसने की कहानी निभा रही हैं। निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। 27 फरवरी से स्ट्रीम होगी।
कोंकणा-प्रतिभा की ‘अक्यूज्ड’ का ट्रेलर रिलीज,  LGBTQ एंगल के साथ एक सस्पेंस-थ्रिलर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इस महीने की शुरुआत में Netflix ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की घोषणा की थी, जिनमें सस्पेंस-थ्रिलर ड्रामा Accused भी शामिल है। अब फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज से पहले ही चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। ट्रेलर में रहस्य, आरोप और भावनात्मक टकराव की तीखी झलक देखने को मिलती है।

    कोंकणा बनीं जानी-मानी LGBTQ गायनेकोलॉजिस्ट

    फिल्म में कोंकणा डॉ. गीतिका के किरदार में नजर आ रही हैं, जो पोलैंड के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में सबसे कम उम्र की हेड ऑफ डिपार्टमेंट हैं। वह एक जानी-मानी LGBTQ गायनेकोलॉजिस्ट हैं और डीन बनने की तैयारी कर रही हैं। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहीं गीतिका अपनी पार्टनर मीरा के साथ एक बच्चा गोद लेने की योजना बना रही होती हैं। मीरा की भूमिका प्रतिभा रांटा निभा रही हैं।

    यौन दुराचार के गंभीर आरोप में घिरती दिखेंगी कोंकणा

    हालांकि कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब सोशल मीडिया पर गीतिका के खिलाफ यौन दुराचार के गंभीर आरोप सामने आते हैं। ट्रोलिंग, मीडिया ट्रायल और प्रशासनिक जांच के बीच उनकी छवि धुंधली पड़ने लगती है। निजी और पेशेवर जिंदगी में उठता तूफान उनके रिश्तों और करियर दोनों को झकझोर देता है। ट्रेलर में यह सवाल गूंजता है कि क्या आरोप सच हैं या किसी साजिश का हिस्सा?

    ये भी पढ़ें: फरहान-रितेश के बैनर तले काम करेंगे विजय वर्मा, प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड

    ‘डॉक्टर जी’ फेम अनुभूति कश्यप ने किया है निर्देशन

    फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है, जो इससे पहले ‘डॉक्टर जी’ के लिए जानी जाती हैं। ‘अक्यूज्ड’ का निर्माण धर्माटिक एंटरटेनमेंट  के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts