Bigg Boss 19 :किचन में फरहाना और नीलम की जबरदस्त भिड़ंत, मालती ने खोला नेहल-बसीर का लव सीक्रेट

किचन में फरहाना और नीलम की जबरदस्त भिड़ंत, मालती ने खोला नेहल-बसीर का लव सीक्रेट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस-19 के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त हंगामा देखने को मिलेगा। किचन की ड्यूटी को लेकर फरहाना और नीलम में कैटफाइट होगी। वहीं दूसरी तरफ मालती, नेहल और बसीर के रिश्ते पर सवाल उठाती दिखेंगी। मेकर्स ने जो प्रोमो जारी किया हैं, उसमें झगड़ों और तकरार की झलक साफ दिख रही है।

    किचन से शुरू हुआ झगड़ा

    फरहाना और नीलम के बीच किचन ड्यूटी को लेकर जोरदार झगड़ा हो जाता है। बात इतनी बढ़ जाती है कि नीलम, फरहाना को कहती है कि तू औरत ही नहीं है। इस लड़ाई की शुरुआत किचन और कुनिका की बात से होती है, फरहाना बोलती हैं कि 'कुनिका मैम कौन हैं भाई? अपनी ताल पर किचन वालों को नचाइए और खुद भी नाचिए।' जिसके बाद घर में कैटफाइट शुरू हो जाती है। दोनों के बीच खूब गंदी बहस होती है और मामला बिगड़ जाता है।

    [instagram-reels link="https://www.instagram.com/reel/DQFLrhzk439/?igsh=MWl5dnd5ODRzc2o3eg%3D%3D"]

     नेहल-बसीर के लव एंगल पर बोली मालती

    वहीं दूसरी तरफ घर में मालती को नेहल और बसीर की नजदीकियां खटकती हैं। वह दोनों को ‘गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड’ कह देती हैं, जिससे नया झगड़ा शुरू हो जाता है। नेहल और बसीर सफाई देने की कोशिश करते हैं, लेकिन मालती अपनी बात पर अड़ी रहती हैं।

     फैंस कर रहे वीकेंड का इंतजार

    अब देखना यह होगा कि इस पूरे हंगामे पर सलमान खान वीकेंड का वार में किसकी क्लास लगाते हैं और किसकी तारीफ करते हैं। घर में बढ़ते झगड़ों और रिश्तों के नए मोड़ों के साथ, आने वाला एपिसोड ड्रामा, इमोशन और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts