किश्वर मर्चेंट- सुयश राय ने वीडियो शेयर कर बताया बेटे का नाम, घर आए मेहमान को इंट्रोडक्शन देता दिखा पूरा परिवार

Follow on Google News
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और एक्टर सुयश राय अगस्त 27 को एक बेटे के माता पिता बने हैं। किश्वर जन्माष्टमी के दिन अपने बेटे को लेकर घर आईं और नन्हे मेहमान का घर में धूमधाम से स्वागत हुआ। वहीं अब इस कपल ने अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। साथ ही दोनों ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका पूरा परिवार घर आए मेहमान को इंट्रोडक्शन देता दिख रहा है।

ये है किश्वर-सुयश के बेटे का नाम

कपल ने अपने बेटे का नाम 'निर्वैर' रखा है। 'निर्वैर' का अर्थ है जिसका कोई दुश्मन नहीं है। सुयश ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हैलो वर्ल्ड... मिलिए निर्वैर राय से। मैं बार-बार कह रहा हूं कि यह सबसे खूबसूरत अहसास है जिसे हमने अनुभव किया है। मैं इसे और भी खास बनाने और आशीर्वाद के लिए आपको लोगों धन्यवाद देना चाहता हूं।" https://www.instagram.com/tv/CTR8iKloGhC/?utm_source=ig_web_copy_link

निर्वैर से मिला पूरा परिवार

किश्वर ने लिखा, "निर्भाऊ मां का निर्वैर बेटा (निडर मां का बेटा, निर्वैर) हेलो वर्ल्ड.. मिलिए निर्वैर राय से।" वीडियो में किश्वर और सुयश बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों के अलावा वीडियो में माता-पिता, भाई-बहन भी निर्वैर को बारी-बारी मिलते हुए दिख रहे हैं। किश्वर अपने डॉगी से भी अपने बेटे को मिलवाती हुई दिख रही हैं। https://www.instagram.com/p/CTFDthPjYJy/?utm_source=ig_web_copy_link

हॉस्पिटल से घर लौटने पर हुआ था ग्रैंड वेलकम

इससे पहले किश्वर ने बेटे के ग्रैंड वेलकम का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसमें उनका परिवार नन्हे महमान से मिलने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहा था। पूरे रस्मों-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया गया था। https://www.instagram.com/reel/CTNKHeKDIxu/?utm_source=ig_web_copy_link
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts