टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने बेटे को दिया जन्म, पति सुयश राय और बच्चे के साथ शेयर की फोटो

Follow on Google News
मुंबई। टीवी एक्टर्स किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर मां बनने की खबर दी है। तस्वीर में किश्वर और सुयश ने बेटे को गले लगाया है और प्यार जता रहे हैं। हालांकि उन्होंने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। एक्ट्रेस के फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें मां बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कपल की शादी को करीब छह साल हो गए हैं।

बेटे के साथ शेयर की तस्वीर

तस्वीर शेयर करते हुए किश्वर ने कैप्शन में लिखा- ‘27.08.21, बेबी राय का स्वागत है। लड़का हुआ है। #sukishkababy’। जून महीने में ही किश्वर मर्चेंट की गोदभराई की रस्म हुई थी जिसमें इंडस्ट्री के खास दोस्तों को भी किश्वर और सुयश ने इन्वाइट किया था। https://www.instagram.com/p/CTFDthPjYJy/?utm_source=ig_web_copy_link

सेलेब्स के कमेंट्स

सना मकबूल लिखती हैं, ‘माशाल्लाह’, आरती सिंह ने कमेंट किया- ‘वाओ।‘ श्वेता तिवारी ने कहा, ‘बधाई मम्मी और पापा।‘ इनके अलावा गौहर खान, आशा नेगी, पूजा गौर, बरखा सिंह, अर्जुन बिजलानी, सुरभि ज्योति, युविका चौधरी, ऋत्विक धनजानी सहित टीवी के अन्य टीवी सितारों ने उन्हें बधाई दी। https://www.instagram.com/p/CSqe_qsj-zi/?utm_source=ig_web_copy_link

40 की उम्र में बनीं मां

40 वर्षीय किश्वर प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही थीं। किश्वर और उनके पति सुयश बता चुके हैं कि यह उनके लिए शॉकिंग था क्योंकि इसकी प्लानिंग नहीं की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि किश्वर के प्रेग्नेंट होने के बाद से दोनों और भी करीब आ गए हैं। किश्वर और सुयश ने अपने बच्चे को लगभग 40 दिनों तक सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है। https://www.instagram.com/p/CS1S5sIDBie/?utm_source=ig_web_copy_link सुयश ने कहा था, ‘जो लोग सोशल मीडिया पर अपने बच्चों को शो कर रहे हैं, यह उनका फैसला है। पैरेंट्स को फैसला करने का पूरा अधिकार है। मुझे लगता है कि किश्वर एक ऐसी शख्स हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर रहना पसंद है। उनकी अपनी दुनिया है। अगर वे एक मां होने के नाते, अपने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर डालना चाहती हैं, तो मैं उन्हें नहीं रोकूंगा, क्योंकि यह उनकी इच्छा है। लेकिन हमने फैसला किया है कि हम पुरानी परंपरा के अनुसार 40 और 50 दिन तक अपने बच्चे की फोटो नहीं दिखाएंगे। 40 दिनों के बाद अगर मन करेगा तो हम ऐसा करेंगे। यह पूरी तरह से हम पर निर्भर करता है।’
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts