Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर:किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग

शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसान कांग्रेस का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शनिवार को सोहागपुर के मुख्य बाजार चौक पर किसान कांग्रेस के बैनर तले किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग
किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सोहागपुर। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसान नेताओं ने सरकार से क्षेत्र के किसानों की शत-प्रतिशत मूंग खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की।

मुख्य बाजार चौक पर हुआ प्रदर्शन

शनिवार को सोहागपुर के मुख्य बाजार चौक पर किसान कांग्रेस के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी की गई। यह प्रदर्शन किसान कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे 'गांव-गांव पुतला दहन' अभियान का हिस्सा था।

Apple में पहली बार OLED डिस्पले! नया iPad Mini में मिल सकता है सबसे बड़ा अपग्रेड, 5 साल बाद किया बदलाव

किसान नेताओं ने सरकार पर लगाए आरोप

कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ किसान नेता पुष्पराज सिंह पटेल और जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाबू चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण क्षेत्र के किसानों को अपनी मूंग की उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि मूंग की पूरी फसल की खरीदी नहीं होने से अन्नदाता आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

Breaking News

आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार जल्द ही किसानों की शत-प्रतिशत मूंग खरीदी सुनिश्चित नहीं करती है, तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। गांव-गांव पुतला दहन सहित चरणबद्ध आंदोलन लगातार जारी रहेगा। किसानों ने सरकार से मूंग खरीदी में आ रही विसंगतियों को दूर करने की मांग भी दोहराई।

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले राहुल गांधी, कोई भी ताकत छात्रों की आवाज नहीं दबा सकती

बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष इरफान खान, नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष गणेश अहीरवार, जिला उपाध्यक्ष फगूराम अहीरवार, पार्षद मोहन कहार, ऋषभ दीक्षित, राकेश चौधरी, नीरज चौधरी, आकाश बमोरिया, प्रांजल तिवारी, अर्पित तिवारी, देवांक सराठे, अनंत तिवारी, अंकित पटेल, सचिन श्रोती, योगेश, शहीद खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसजन, युवा कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। 

Edited By: Rohit Sharma

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts