‘सपने vs एवरीवन 2’ से ओटीटी डेब्यू करेंगी खुशाली कुमार

‘सपने vs एवरीवन’ का पहला सीजन युवाओं के बीच काफी पसंद किया गया था। ऐसे में दूसरे सीजन से भी हाई एक्सपेक्टेशंस हैं। खुशाली की एंट्री इस सीरीज में एक नया एंगल जोड़ सकती है, खासकर उनके किरदार ‘तृप्ती’ के जरिए।
Follow on Google News
‘सपने vs एवरीवन 2’ से ओटीटी डेब्यू करेंगी खुशाली कुमार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। ओटीटी स्पेस में एक और नया चेहरा जुड़ने जा रहा है। फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज के बाद अब खुशाली कुमार वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही पॉपुलर सीरीज ‘सपने vs एवरीवन’ के सीजन 2 में नजर आएंगी।

    सीरीज में ‘तृप्ती’ नाम की लड़की का किरदार निभाएंगी

    खुशाली इस सीरीज में ‘तृप्ती’ नाम की लड़की का किरदार निभाएंगी। हाल ही में रिलीज हुए टीजर में कहानी की झलक देखने को मिली है, जहां दो अलग-अलग दुनिया के लोग अपने-अपने सपनों को पाने के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं। एक तरफ प्रशांत है, जो मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए जूझ रहा है।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Board 10th Result : इंतजार खत्म... कल आने वाला है राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    दूसरी ओर जिमी है, जिसे “सेल्स गॉड” कहा जाता है और जो अपने निजी बदले के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। सीरीज का मूल सवाल यही है क्या किस्मत पहले से लिखी होती है या इंसान खुद अपनी तकदीर बनाता है।

    खुशाली के लिए खास है यह प्रोजेक्ट

    हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट में खुशाली ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए “सपने सच होने जैसा” है और पहली बार ओटीटी पर काम करना उनके लिए बेहद खास और भावुक अनुभव है। खुशाली इससे पहले कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें ‘घुड़चड़ी’ (साथ में रवीना टंडन और संजय दत्त) ‘धोखा: राउंड डी कॉर्नर’, ‘स्टारफिश’, ‘डेढ़ बीघा जमीन’। इसके अलावा उन्होंने टी-सीरीज के कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है, जैसे- ‘मैनु इश्क दा’,  ‘हाईवे स्टार’,  ‘रात कमाल है’। 

    क्यों खास है यह डेब्यू?

    • पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री
    • पॉपुलर और यूथ-ड्रिवन सीरीज का हिस्सा
    • स्ट्रॉन्ग और इमोशनल किरदार
    • फिल्मों के बाद करियर का नया फेज

    ‘सपने vs एवरीवन’ का पहला सीजन युवाओं के बीच काफी पसंद किया गया था। ऐसे में दूसरे सीजन से भी हाई एक्सपेक्टेशंस हैं। खुशाली की एंट्री इस सीरीज में एक नया एंगल जोड़ सकती है, खासकर उनके किरदार ‘तृप्ती’ के जरिए।  ‘सपने vs एवरीवन 2’ खुशाली के करियर का एक अहम मोड़ साबित हो सकता है, जहां वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी नई पहचान बनाने की कोशिश करेंगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts