Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खिलचीपुर में हादसे का शिकार कार बनी आग का गोला, धुएं का गुबार देख जुटी भीड़

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में ओंकारेश्वर मंदिर के पास NH-52 पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में दोबड़ा निवासी ईश्वर सिंह सौंधिया घायल हो गए, जिन्हें सिर में गंभीर चोट के कारण अस्पताल से रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद कार रातभर घटनास्थल पर खड़ी रही।
खिलचीपुर में हादसे का शिकार कार बनी आग का गोला, धुएं का गुबार देख जुटी भीड़
ओंकारेश्वर मंदिर के पास कार पलटने से हादसा

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक सड़क हादसे के बाद कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई। कार से ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग अपने मोबाइल फोन से जलती कार का वीडियो बनाने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगने के समय कार में कोई मौजूद नहीं था। हालांकि, आग लगने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

ओंकारेश्वर मंदिर के पास हुआ सड़क हादसा

जानकारी के मुताबिक, दोबड़ा निवासी ईश्वर सिंह सौंधिया गुरुवार रात अपनी कार से गांव जा रहे थे। इसी दौरान खिलचीपुर नगर में ओंकारेश्वर मंदिर के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार नेशनल हाईवे-52 (NH-52) से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में ईश्वर सिंह घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए खिलचीपुर अस्पताल ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे के बाद रातभर मौके पर खड़ी रही कार

हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार घटनास्थल पर ही पड़ी रही। बताया गया कि कार के पास बिजली का खंभा और बड़ी बिजली लाइन भी मौजूद थी। शुक्रवार सुबह अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर खाक हो गया।

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts