खरगोन में पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, हाल ही में हुई थी युवती की सगाई, प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का शक

Follow on Google News
खरगोन में पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, हाल ही में हुई थी युवती की सगाई, प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का शक
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवक और युवती ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र की है। प्रथम दृष्टि से मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हाल ही में हुई थी युवती की सगाई

जानकारी के मुताबिक, नदी किनारे दुपट्टे के एक सिरे से उमेश (22) और दूसरे सिरे से आरती (19) का शव लटका मिला। जांच में सामने आया है कि हाल ही में युवती की सगाई हुई थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों ने आत्महत्या की है।

प्रेम प्रसंग का मामला!

घटना मंगलवार सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। लोगों ने युवक और युवती के शव पेड़ पर लटके देखे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों के शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। दोनों भील समाज के बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। हालांकि, मामले में पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। ये भी पढ़ें-दमोह में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराने से 3 की मौत; 2 लोग गंभीर घायल
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts