Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जरूरत से ज्यादा PUBG खेलने से लड़के की तबीयत बिगड़ी, बेसुध हालत में भी गेम की कमांड बता रहा

खरगोन के सनावद इलाके का मामला, लड़के को इंदौर में भर्ती कराया गया
खरगोन। जिले के सनावद इलाके में एक लड़के की ऑनलाइन गेम पबजी से तबीयत बिगड़ गई। उसे बदहवास हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हालत में सुधार ना होने पर इंदौर रिफर कर दिया। वहां हालत स्थिर है। डॉक्टर्स का कहना है कि जल्द स्वस्थ हो जाएगा। यहां हॉस्पिटल के बेड पर भी ये लड़का गेम की कमांड बड़बड़ा रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़के की स्थिति को डॉक्टर बडी मुश्किल से संभालने की कोशिश कर रहे है। लड़का ऑनलाइन गेम पबजी की कमांड बड़बड़ा रहा है। वीडियो शेयर कर लोग सावधान रहने की अपील कर रहे हैं और ऑनलाइन गेम से दूर रखने की हिदायत दे रहे हैं।

तेज बुखार से पहले खेले गेम्स को दोहरा रहा

लड़के ही हालात खराब होती देख उसे इंदौर रैफर किया गया है। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल में लड़के का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना था कि लड़के को तेज बुखार है। इससे पहले मोबाइल पर खेले गए गेम्स को दोहरा रहा है। इसी वजह से यह स्थिति बनी है। जल्द ही लड़का स्वस्थ हो जाएगा।

बच्चों को लंबे समय तक मोबाइल ना चलाने दें अभिभावक

वीडियो को लेकर सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान ने बताया कि यह गेम को बैन किया हुआ है। मगर हम बच्चों, युवा वर्ग और उनके अभिभावकों से अपील करते हैं कि ऐसे गेमों से दूर रहें। अभिभावक लंबे समय तक बच्चों को मोबाइल नहीं चलाने दें। ऑनलाइन गेम्स से बच्चे उसी में लिप्त हो जाते हैं, उसमें ही पड़े रहते है और मानसिक संतुलन खो बैठते हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts