इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

खरगोन : अनुपयोगी टायरों से फ्यूल ऑयल निकालने की फैक्ट्री में हादसा, 6 मजदूर झुलसे

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर अनुविभाग के काकड़यिा में आज दोपहर अनुपयोगी टायरों से फ्यूल ऑयल निकालने की फैक्ट्री में हादसा हो गया। इस हादसे में छह मजदूर बुरी तरह झुलस गए। मण्डलेश्वर के एसडीएम अनिल जैन ने बताया कि दोपहर में हुए इस हादसे में 6 मजदूर झुलस गए। उन्हें तत्काल धार जिले के धामनोद स्थित शासकीय व निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां बर्न यूनिट नहीं होने के चलते घायलों को अब प्राथमिक उपचार के उपरांत इंदौर रेफर किया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा ?

मण्डलेश्वर के एसडीएम अनिल जैन ने बताया कि एक मजदूर करीब 75 प्रतिशत, तीन मजदूर करीब 40 प्रतिशत व शेष दो सामान्य रूप से झुलसे हैं। उन्होंने बताया कि काकड़यिा स्थित पुराने व अनुपयोगी टायरों से फ्यूल ऑयल निकालने की फैक्ट्री संचालित है। आज बॉयलर का ढक्कन खोले जाने के दौरान यह हादसा हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, संभवत: कूलिंग पीरियड समाप्त होने के पूर्व से गर्म बॉयलर का ढक्कन खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग को आवश्यक जांच व कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है। मंडलेश्वर के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनोहर गवली ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने भी अपनी जांच आरंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें- सब इंस्पेक्टर की तैयारी कर रहा था युवक, पत्नी ने इतना किया परेशान कि कर ली आत्महत्या; मौके से सुसाइड नोट मिला

संबंधित खबरें...

Back to top button