Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की, इंजन से लटक गए शव, 4 किमी तक दौड़ी ट्रेन

खंडवा से 20 किमी दूर जाकर ड्राइवर को पता चला, कर्नाटक एक्सप्रेस मुंबई जा रही थी
खंडवा। शहर से 20 किमी दूर एक प्रेमी जोड़े ने कर्नाटक एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव इंजन से लटक गए और करीब 4 किमी तक ट्रेन दौड़ती रही। बाद में जब ड्राइवर को आशंका हुई तो ट्रेन रोकी और देखा तो घटना का पता चल सका। फिलहाल, पहचान नहीं हो सकी है। दरअसल, खंडवा जंक्शन से कर्नाटक एक्सप्रेस सुबह 11:10 बजे मुंबई जाने के लिए निकली। सातफाटा रेलवे स्टेशन से 4 किमी पहले ड्राइवर को इंजन से कुछ आवाज सुनाई दी। इस पर उसने ट्रेन रोकी और देखा तो इंजन पर एक युवक का शव लटका था। और उसके पैर ट्रेन के पहियों में आ गए थे। जबकि लड़की के सिर के बाल और सिर का कुछ हिस्सा चिपका था।

ड्राइवर को 4 किमी दूर आने पर आशंका हुई

ड्राइवर का कहना था कि संभवत: लड़के के साथ लड़की डोंगरगांव स्टेशन के आगे मोड़ पर इंजन के सामने कूदे थे। 4 किमी बाद घटना का पता चल सका। घटना के बाद शव निकालने में करीब 20 मिनट का वक्त लगा। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। मौके पर यात्रियों की भीड़ लग गई थी। जीआरपी ने सख्ती दिखाई और सभी को ट्रेन में वापस बैठाया। जीआरपी लड़की के शव की तलाश कर रही है।
सातफाटा स्टेशन मास्टर ने लड़के के शव मिलने की सूचना दी है। मौके पर जीआरपी टीम भेजी है। शव बिखरे हुए बताए गए हैं। इनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। - बबीता कठेरिया, जीआरपी थाना प्रभारी, खंडवा
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts