Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सचिन पर फिर आया विदेशी युवती का दिल, शादी करने सात समंदर पार से आ पहुंची इंडिया, कोर्ट मैरिज के लिए दिया आवेदन

सचिन पर फिर आया विदेशी युवती का दिल, शादी करने सात समंदर पार से आ पहुंची इंडिया, कोर्ट मैरिज के लिए दिया आवेदन
छतरपुर। मध्य प्रदेश के खजुराहो से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। वैसे तो सभी को पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी के बारे में पता ही है, जो कि किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। इसी बीच अब खजुराहो के सचिन के प्यार में भी एक विदेशी युवती दीवानी हो गई है। इतना ही नहीं वह सात समंदर पार कर विदेश से भारत आ पहुंची है। वो सिर्फ और सिर्फ सचिन से शादी करने के लिए। इतना ही नहीं दोनों ने इस अनूठी मैरिज की तैयारी भी कर ली है। उन्होंने शादी के लिए जिला कलेक्टर कोर्ट में आवेदन दे दिया है।

फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली

दरअसल, दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर हुई। देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। अब युवती खजुराहो के सचिन के प्यार में सात समंदर पार कर भारत आई और खजुराहो जा पहुंची हैं। यहां दोनों ने मिलकर शादी करने का फैसला कर लिया है। [embed]https://www.youtube.com/watch?v=vbfs5Ed1SCM[/embed]

कोर्ट मैरिज का दिया आवेदन

सचिन के प्यार में एक बार फिर विदेशी युवती दीवानी हो गई। युवती सचिन से मिलने के लिए भारत आ गई और खजुराहो भी पहुंच चुकी है। सचिन से मिलने के बाद उसने मैरिज करने का फैसला कर लिया है। दोनों ने शादी करने के लिए छतरपुर कलेक्ट्रेट जाकर कोर्ट मैरिज का आवेदन दिया है।

कौन है विदेशी युवती ?

बता दें कि युवती ब्रियिट एनसेलका (30) पिता अगुस्टो सेनटेनो रिपब्लिक अमेरिका के पेरू की रहने वाली है। युवती की फेसबुक पर दोस्ती खजुराहो के सचिन सिंह गौर (23) पिता रघुवीर सिंह गौर से हुई थी। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। जिसके लिए ब्रियिट एनसेलका भारत के खजुराहो आ पहुंची है। https://twitter.com/psamachar1/status/1788156478307569785 इनपुट- राजेश चौरसिया (छतरपुर) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts