खैरागढ़ में डबल मर्डर :पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पड़ोसी हिरासत में

पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पड़ोसी हिरासत में
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

    आंगन और कमरे में मिले शव

    मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है। पत्नी की लाश घर के आंगन में मिली। जबकि, पति का शव कमरे के अंदर खून से लथपथ हालत में पाया गया। यह घटना गंडई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

    तड़के 4 से 5 बजे के बीच हुई वारदात

    पुलिस के मुताबिक, हत्या शुक्रवार तड़के सुबह 4 से 5 बजे के बीच की गई। सूचना मिलते ही गंडई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। फिलहाल, मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

    धारदार हथियार से की गई हत्या

    थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि दंपती की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पड़ोसी भगवती गोंड (35) को हिरासत में ले लिया है। आरोपी मृतक दंपती के घर के सामने ही रहता था।

    वजह अब तक साफ नहीं

    हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों के आधार पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश की जा रही है।

    गांव में भारी पुलिस बल तैनात

    घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द अपराधी को सजा दिलाए।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts