Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केरल: गूगल मैप के भरोसे यात्रा कर रहे पर्यटकों के समूह का वाहन नाले में डूबा

केरल: गूगल मैप के भरोसे यात्रा कर रहे पर्यटकों के समूह का वाहन नाले में डूबा

कोट्टायम। दक्षिण केरल जिले में कुरुप्पनथारा के पास एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा के लिए गूगल मैप का उपयोग करने वाला हैदराबाद का एक पर्यटक समूह अपने वाहन समेत गहरे पानी में चला गया। पर्यटकों को तो बचा लिया गया है लेकिन उनका वाहन पानी में डूब गया है। घटना शुक्रवार देर रात की है जब एक महिला समेत चार सदस्यीय समूह अलाप्पुझा की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि जिस सड़क पर वे यात्रा कर रहे थे उसपर भारी बारिश के कारण नाले का पानी एकत्र हो गया था।

पर्यटक सकुशल बचाए गए

पर्यटक इस क्षेत्र से अपरिचित थे, इसलिए गूगल मैप का उपयोग कर रहे थे। पुलिस गश्ती इकाई और स्थानीय लोगों के प्रयासों के कारण चारों पर्यटकों को सकुशल बचा लिया गया, लेकिन उनका वाहन पूरी तरह से पानी में डूब गया। केरल में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल अक्टूबर में यात्रा के दौरान गूगल ऐप का उपयोग करने के कारण एक कार नदी में गिर गई थी।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts