राष्ट्रीय

केरल : कन्नूर में RSS दफ्तर पर बम से हमला, धमाके से खिड़की के शीशे टूटे

केरल के कन्नूर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर हमले की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वहां पर बम फेंका गया है। जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद RSS दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

धमाके से खिड़की के शीशे टूटे

स्थानीय पुलिस ने बताया कि कन्नूर जिला के पय्यनूर में आरएसएस दफ्तर पर बम फेंका गया है। ये घटना आज सुबह हुई है। बता दें कि वारदात के दौरान इमारत में लगी खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।

कोई जनहानि नहीं

ये हमला किसने किया और किस इरादे से किया गया ? फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

BJP ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

भाजपा नेता टॉम वडक्कन ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि ये घटना चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण है। कानून व्यवस्था इतनी गिर गई है कि सामाजिक संगठनों के दफ्तरों पर अब बम फेंके जाएंगे। ये नागरिक समाज में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले भी आरएसएस दफ्तरों और कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। इस तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति से जल्दी से निपटना होगा। इसके लिए पुलिस और राज्य प्रशासन जवाबदेह हैं।

ये भी पढ़ें- RSS के 6 कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से आरोपी गिरफ्तार; ये Whatsapp चैट वायरल

संबंधित खबरें...

Back to top button