ताजा खबरभोपाल

भोपाल में केजरीवाल बोले : चुनाव के बाद कांग्रेस रेहड़ी लेकर निकलती है – MLA ले लो MLA, लोकतंत्र को बाजार बना दिया

भोपाल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान से चुनावी शंखनाद किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के नाम पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग पहुंचे थे। केजरीवाल मंच पर आए तो लोगों ने कहा- आई लव यू केजरीवाल, इस पर केजरीवाल ने पलटकर ‘आई लव यू टू’ कहा। उन्होंने कहा- मैंने लोगों से पूछा कि मध्यप्रदेश की सबसे बडी़ समस्या क्या है। किसी ने कहा- भ्रष्टाचार, कोई बोला- बेरोजगारी। कोई बोला महंगाई, कोई बोला किसानों की समस्या। एक उनमें आदमी ने कहा- हमारे मध्यप्रदेश में सरकारें बेची और सरकारें खरीदी जाती हैं। ये सबसे बड़ी समस्या है। आज मप्र का हर  नागरिक बेबस महसूस कर रहा है।

केजरीवाल ने कहा- जैसे ही चुनाव खत्म हो जाते हैं, एक पार्टी अपनी रेहड़ी लेकर निकल पड़ती है। MLA ले लो- MLA! एक एमएलए के इतने… 10 पर डिस्काउंट मिलेगा। पूरी सरकार गिरानी है तो इतने… और एक पार्टी खरीदने के लिए तैयार बैठी है। इन्होंने पूरी व्यवस्था, पूरे संविधान और लोकतंत्र को बाजार बना दिया। यहां खुलेआम विधायक बिकते हैं और खुलेआम विधायक खरीदे जाते हैं।

मान की ईमानदारी के कसीदे पढ़े

केजरीवाल ने कहा सरकार की नीयत साफ होनी चाहिए। उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान का उदाहरण देते हुए कहा- इन्होंने अपनी ही पार्टी के एक मंत्री को जेल भिजवाया। उन्होंने कहा- जब भगवंत मान को पता चला कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने भ्रष्टाचार किया है तब यह बात मीडिया को भी नहीं पता थी। मान चाहते तो इसे दबा सकते थे। लेकिन उन्होंने कड़ा फैसला लेते हुए अपने मंत्री को गिरफ्तार करवाया। इसी तरह अपनी ही पार्टी के एक विधायक को गिरफ्तार करने के लिए इन्होंने मेरे सामने खुद पुलिस कमिश्नर को फोन लगाया।

इसे वोट दो या उसे, मप्र में सरकार भाजपा की ही बनती है, अब ऐसा नहीं होगा

आज मध्यप्रदेश का एक एक नागरिक मामा को हटाना चाहता है। लेकिन बस नहीं चलता। इसको वोट दो या उसको वोट दो। सरकार को बीजेपी की ही बनेगी। कैसे बदलें सरकार को लोगों को समझ नहीं आ रहा है। कांग्रेस को वोट दो या बीजेपी को,सरकार को मामा की ही बनेगी। लेकिन इस बार झाड़ू चलेगी। अब इनका बेचने और खरीदने का काम खत्म। अब मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी आ गई है। जो-जो लोग मामा को हटाना चाहते हैं, झाड़ू का बटन दबा देना।

यह भी पढ़ें BJP ये नहीं कहती की भ्रष्टाचार मत करो, वो कहती है भ्रष्टाचार खूब करो… लेकिन बीजेपी में आकर करो : CM केजरीवाल

संबंधित खबरें...

Back to top button