भोपाल :  कयाकिंग केनोइंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 28-29 मई को भोपाल के बडे तालाब में होंगे 

कई ओलंपियन, एशियाद ओर वर्ल्ड चैंपियन मेडलिस्ट दिखाएंगे दमखम, पोलैंड के पोजनान सिटी में 26 से 30 अगस्त तक होगी वर्ल्ड चैंपियनशिप
 कयाकिंग केनोइंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 28-29 मई को भोपाल के बडे तालाब में होंगे 
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल।  कयाकिंग केनोइंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए भारतीय टीम के लिए ट्रायल 28 और 29 मई 2026 को भोपाल के बडे तालाब के बोट क्लब पर होंगे। इसमें कई ओलंपियन और एशियाड मेडल विनर भी अपना दमखम दिखाएंगे, ताकि वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वॉलीफाई कर सकें। इसके लिए राष्ट्रीय और प्रदेश के प्रशिक्षक उपस्थित रहेंगे, तथा बाद में चयनित खिलाड़ियों की टीम की तैयारी करवाएंगे।

    देशभर के पैरा कैनोइंग खिलाड़ी शामिल होंगे ट्रायल में

     मध्यप्रदेश कयाकिंग कैनोइंग एसोशिएसन (एमपीकेसीए) के सचिव मयंक ठाकुर ने पीपुल्स समाचार को बताया कि कयाकिंग कैनोइंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 26 से 30 अगस्त तक पोलैंड के पोजनान सिटी में होगी। इसके लिए मध्यप्रदेश कयाकिंग कैनोइंग एसोशिएसन (एमपीकेसीए) इंडियन टीम तैयार करने के लिए ट्रायल करवा रहा है। एमपीकेसीए के सचिव ठाकुर ने बताया कि ट्रायल भोपाल के बोट क्लब पर होंगे। इसमें देशभर से पैरो कैनो खिलाड़ी भाग लेंगे। ट्रायल को संचालित करने और खिलाड़ियों के चयन के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच मंयक ठाकुर, रिंकू सिंह आर्मी, सोहेल खान, मध्यप्रदेश टीम प्रशिक्षक और पीके बरोई मप्र खेल अकादमी उपस्थित रहेंगे। 

    इन खिलाड़ियों से होगी वर्ल्डचैंपियनशिप में पदकों की उम्मीद

    इंडियन टीम के लिए होने वाले ट्रायल के दौरान अपनी काबिलियत साबित करने के लिए नए खिलाड़ियों को जबर्दस्त मशक्कत करनी होगी, क्योंकि इसमें कई चैंपियन भी शामिल होंगे। खासकर टू टाइम ओलंपियन प्राची यादव, एशियन गेम्स मेडलिस्ट मनीष कौरव, पैरा ओलंपियन यश कुमार, वर्ल्ड चैपियनशिप मेडलिस्ट पूजा ओझा जैसे कई नामचीन खिलाड़ी होंगे। इन खिलाड़ियों से नए खिलाड़ियों को सीखने को मिलेगा, बल्कि तैयारियों में भी नया निखार आएगा।  

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...

    Latest Posts