Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding : आज रात सिक्स सेंस फोर्ट पहुंचेगा कपल, जानिए क्या है शादी के कार्यक्रम का शेड्यूल

कटरीना कैफ और विक्की कौशल आज रात ही मुंबई से राजस्थान के लिए रवाना होने वाले हैं। जहां वे अपने परिवार के साथ सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा पहुंचेंगे। यहां फतेह दरवाजे पर मेहमानों का स्वागत गुलाब के फूलों की बारिश से किया जाएगा। इसके साथ ही सारंगी पर राजस्थानी लोकगीतों की धुनें गूंजेंगी।

शादी में कड़ी सुरक्षा रहेगी

बता दें कि शादी में सुरक्षा को लेकर पुख्ते इंतजाम किए गए हैं। पहला सिक्योरिटी चेक होटल एंट्रेस गेट पर होगा। वहीं दूसरा चेकिंग पॉइंट फतेह दरवाजे पर बनाया गया है। जहां पुलिस के जवान, प्राइवेट बाउंसर्स और होटल की सिक्योरिटी तैनात रहेगी। इसके साथ ही गेस्ट का कोविड प्रोटोकॉल के तहत टेम्परेचर चेक किया जाएगा।

शादी में 120 मेहमान होंगे शामिल

सोमवार देर रात कटरीना कैफ की मां सुजैन टरकोटे, बहन स्टेफनी, क्रिस्टीन, नताशा, मेलिसा, सोनिया, इजाबेल और भाई माइकल पहुंचेंगे। विक्की कौशल के साथ उनके पापा शाम कौशल, मां वीना और भाई सनी पहुंचेंगे। कटरीना की फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला, कटरीना के मेकअपमैन और हेयर स्टाइलिस्ट डेनियल क्रिस्टोफर बाउर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर अनीता अदाजानिया श्राफ, फैशन स्टाइलिस्ट अक्षय त्यागी, सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्‌टी आएंगी। दोनों के करीबी दोस्त और सेलिब्रिटीज भी पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि शादी में 120 मेहमान शामिल होंगे।

ये है शादी के कार्यक्रम का शेड्यूल

  • 7 दिसंबर- संगीत सेरेमनी
  • 8 दिसंबर- सुबह 11 बजे हल्दी रस्म, रात को आफ्टर पार्टी
  • 9 दिसंबर- दोपहर 1 बजे सेहरा बंदी, 3 बजे विक्की शादी के मंडप में पहुंचेंगे, शाम को कपल सात फेरे लेंगे, रात 8:30 बजे से 1 बजे तक डिनर और पूल साइड पर पार्टी होगी
बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts