Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुल्हन के जोड़े में विक्की का हाथ थामे एक्ट्रेस ने तस्वीरें कीं शेयर, जयमाला में दिखा शाही अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विकी कौशल के वेडिंग फोटोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दोनों ने गुरुवार को राजस्थान के 700 साल पुराने सिक्स सेंसे फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लिए। वहीं अब कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में दोनों दूल्हा दुल्हन के लिबास में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें फेरे के समय की हैं।

एक दूजे के हुए विक्की-कैट

दुलहन के लिबास में कटरीना बेहद खूबसूरत दिख रही हैं तो वहीं विकी कौशल भी काफी डैशिंग लग रहे हैं। किसी तस्वीर में दोनों खिलखिलाते हुए हंस रहे हैं तो वहीं किसी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखो में डूबे नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। [embed]https://www.instagram.com/p/CXRDUMnPb5n/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

कैट ने शेयर की तस्वीरें

कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर अपने वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए एक नोट भी लिखा- "हमारे दिलों में उन चीजों के लिए प्यार और कृतज्ञता है, जो हमें आज इस लम्हे तक ले आई। आप सभी से प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं।" [embed]https://www.instagram.com/p/CXRDUNSvWlZ/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

एक नए सफर की शुरुआत

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्की ने लिखा- हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है, जो हमें आज इस लम्हे तक ले आई। आप सभी से प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं।

जयमाला का वीडियो

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में हुई जयमाला की रस्म का वीडियो भी सामने आया है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों जयमाला के लिए रजवाड़ा स्टाइल में बने मंडप के नीचे खड़े हैं और उनके आसपास आतिशबाजी हो रही है। [embed]https://www.instagram.com/p/CXQ-J11JWDu/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

फैंस और सितारे दे रहे शुभकामनाएं

विक्की कौशल और कटरीना कैफ के इन फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस और सितारे दोनों ही इस नए कपल को बधाई दे रहे हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts