Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विक्की कौशल-कटरीना कैफ ने शेयर कीं हल्दी सेरेमनी की फोटोज, रस्म के दौरान कपल का दिखा रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं फेरों के समय की तस्वीरों के बाद अब कपल ने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए थे।

कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें

हल्दी सेरेमनी की ये तस्वीरें विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए विक्की और कटरीना ने लिखा है- शुक्र सब्र और खुशी। [embed]https://www.instagram.com/p/CXVTnM-PRwT/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed] एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी सेरेमनी में फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ आइवरी लहंगा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने पिंक दुपट्टा पहना हुआ था। वहीं एक्टर विक्की कौशल सफेद कुर्ते में दिखाई दिए। कटरीना कैफ और विक्की कौशल गुरुवार को विवाह के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर इसका एलान करते हुए लिखा दिल में सिर्फ मोहब्बत लिए आप सभी के आशीर्वाद की मनोकामना। इस खूबसूरत जोड़े की शादी का गवाह बना 700 साल पुराना किला सिक्स सेंसेस फोर्ट। ये भी पढ़ें- तो बैन नहीं होगी cryptocurrency? पीएम मोदी ने इसे लेकर कही बड़ी बात
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts