Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ जनहित याचिका, MP हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई

कटनी के कैमोर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। स्वर्णकार धर्मशाला के आसपास घनी आबादी में लाउडस्पीकर से होने वाले शोर पर रोक और नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की गई है। मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
कटनी में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ जनहित याचिका, MP हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई

कटनी जिले की नगर पंचायत कैमोर के वार्ड नंबर-6 में ध्वनि प्रदूषण का मामला अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया है। स्वर्णकार धर्मशाला के पास घनी आबादी वाले इलाके में कथित तौर पर बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर दायर जनहित याचिका पर अब मंगलवार को सुनवाई होगी। सोमवार को याचिकाकर्ता के वकील के उपस्थित नहीं होने के कारण कोर्ट ने सुनवाई मंगलवार तक के लिए टाल दी।

वकील की गैरहाजिरी पर मंगलवार को सुनवाई

मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच में हुई। सोमवार को याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता के उपस्थित नहीं होने के कारण कोर्ट ने मामले को मंगलवार को सुनवाई के लिए रखने के निर्देश दिए।

घनी आबादी में ध्वनि प्रदूषण का आरोप

यह जनहित याचिका विजयराघवगढ़ के कैलवारा बाजार निवासी राजेन्द्र सोनी की ओर से दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि कैमोर के वार्ड नंबर-6 में स्वर्णकार धर्मशाला के आसपास घनी आबादी है। यहां कथित तौर पर अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण होने से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

Breaking News

शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा

याचिकाकर्ता का कहना है कि ध्वनि प्रदूषण की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई।

बिना अनुमति लाउडस्पीकर पर रोक की मांग

याचिका में मांग की गई है कि घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही बिना अनुमति बजाए जाने वाले लाउडस्पीकरों पर रोक लगाने की मांग भी की गई है। अब हाईकोर्ट मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करेगा।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts