PlayBreaking News

करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का कार्डिएक अरेस्ट से निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Follow on Google News
करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का कार्डिएक अरेस्ट से निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
जयपुर। करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार देर रात कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। डॉक्टर्स ने रात करीब 2 बजे इसकी पुष्टि की। वे 80 साल के थे और लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका इलाज जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में चल रहा था। जून 2022 में ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। लोकेंद्र सिंह कालवी ने करणी सेना के कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया था और कई विवादों में भी रहे थे।

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, लोकेंद्र सिंह कालवी का अंतिम संस्कार मंगलवार को नागौर जिले के उनके पैतृक गांव कालवी में किया जाएगा। कालवी के निधन की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दोपहर 2:15 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

2006 में करनी सेना की नींव रखी

लोकेंद्र सिंह कालवी ने जगतजननी करणी माता के नाम से साल 2006 में करणी सेना की नींव रखी थी। करणी सेना के विरोध के कारण साल 2008 में फिल्म जोधा-अकबर राजस्थान में रिलीज नहीं हो पाई थी। साल 2009 में आई सलमान खान की फिल्म 'वीर' का भी करणी सेना ने विरोध किया था। सेना का दावा था कि, फिल्म के जरिए राजपूतों को गलत तरीके से पेश किया गया है। टीवी पर प्रसारित होने वाले ऐतिहासिक टीवी सीरियल्स का भी करणी सेना ने विरोध किया था। उनके द्वारा साल 2018 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का भी कड़ा विरोध किया था। 'पद्मावत' के समय हुई कंट्रोवर्सी से करणी सेना के बारे में पूरा देश जानने लगा था। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts