राष्ट्रीय

कर्नाटक के प्रसिद्ध संत सिद्धेश्वर स्वामीजी का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

कर्नाटक। कर्नाटक के प्रसिद्ध संत सिद्धेश्वर स्वामी का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की उम्र में विजयापुर में स्थित ज्ञानयोगश्रम में अंतिम सांस ली। जननयोगाश्रम के संत सिद्धेश्वर स्वामी अपनी विद्वता और मुखर वक्ता के रूप में जाने जाते थे। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन के जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भक्त और अनुयायी ज्ञानयोगाश्रम परिसर में अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान कई लोगों की आंखें नम दिखीं। बता दें कि सिद्धेश्वर स्वामीजी के भक्त और अनुयायी कर्नाटक, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी फैले हुए हैं।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत सिद्धेश्वर स्वामीजी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- परमपूज्य श्री सिद्धेश्वर स्वामी जी को समाज की उत्कृष्ट सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने दूसरों की भलाई के लिए अथक परिश्रम किया और उनके विद्वतापूर्ण उत्साह के लिए भी उनका सम्मान किया गया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके असंख्य भक्तों के साथ हैं। ऊँ शांति।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

विजयपुरा जिला प्रशासन ने संत सिद्धेश्वर स्वामीजी के निधन पर आज स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, कर्नाटक सरकार ने भी बयान जारी कर कहा कि सिद्धेश्वर स्वामी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। उनके पार्थिव शरीर को आश्रम में सुबह 8 बजे तक रखने के बाद सैनिक स्कूल में शाम 5 बजे तक रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 5 बजे के करीब किया जाएगा।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button