Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कर्नाटक के विजयपुरा में कांपी धरती, 3.5 तीव्रता का भूकंप; 10 किमी गहराई में था केंद्र

कर्नाटक के विजयपुरा में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। मंगलवार रात करीब 2 बजे धरती कांपी। भूकंप का केंद्र 10 किमी गहराई में था, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं।
कर्नाटक के विजयपुरा में कांपी धरती, 3.5 तीव्रता का भूकंप; 10 किमी गहराई में था केंद्र

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार रात करीब 2 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। राहत की बात है कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

विजयपुरा में आधी रात के बाद महसूस हुए झटके

जानकारी के मुताबिक, भूकंप बसवन बागेवाड़ी तालुक के दीनदावरा ग्राम पंचायत की सीमा में आया। कम तीव्रता होने के कारण इसके झटके ज्यादा तेज नहीं थे, लेकिन कुछ इलाकों में लोगों ने धरती में हल्का कंपन महसूस किया। राज्य आपदा अधिकारियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र विजयपुरा शहर से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में था। इसका केंद्र इंगलेश्वर ग्राम पंचायत के आसपास बताया गया है।

जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था भूकंप का केंद्र

अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। यह राबिनाला गांव से करीब 5.3 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और कमनकेरी गांव से लगभग 5.5 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। भूकंप के बाद संबंधित अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय स्तर पर फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Breaking News

किसी के घायल होने की भी सूचना नहीं

विजयपुरा में आए भूकंप के बाद अभी तक किसी इमारत, सड़क या अन्य बुनियादी ढांचे के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों के मुताबिक, किसी व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना नहीं है। कम तीव्रता वाले भूकंप में आमतौर पर कुछ समय के लिए कंपन महसूस होता है। विजयपुरा में आए 3.5 तीव्रता के भूकंप के मामले में भी फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। KSNDMC पूरे मामले पर नजर रख रहा है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts