कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस : कोर्ट से प्रजव्ल रेवन्ना को राहत नहीं, 10 जून तक बढ़ाई SIT कस्टडी

Follow on Google News
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस : कोर्ट से प्रजव्ल रेवन्ना को राहत नहीं, 10 जून तक बढ़ाई SIT कस्टडी
बेंगलुरु। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना की एसआईटी हिरासत 10 जून तक बढ़ाई गई। बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार को ये निर्देश दिया है। इससे पहले उनकी हिरासत को 6 जून तक बढ़ाया गया था। वहीं, रेवन्ना इस बार हासन सीट से लोकसभा चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के एम श्रेयस पटेल को जीत मिली है।

एसआईटी ने मांगा समय

जनता दल सेक्युलर (जद-एस) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा का पोता रेवन्ना (33) हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में हासन सीट से हार गया। गुरुवार को अदालत से कहा गया कि जांच के सिलसिले में उसे हिरासत में रखने की जरूरत है, जिसके बाद अदालत ने उसकी एसआईटी हिरासत बढ़ा दी। एसआईटी ने सबूत जुटाने और आरोपी से विस्तारपूर्वक पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय मांगा।

एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसआईटी अधिकारियों ने 31 मई को जर्मनी से कैम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचते ही रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया था। वे 35 दिन बाद जर्मनी से भारत पहुंचे, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के कुछ देर बाद ही SIT ने उन्हें कस्टडी में ले लिया। प्रज्वल को यहां से CID ऑफिस लाया गया, जहां उन्हें रातभर रखा गया।

लोकसभा की वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे प्रज्वल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत आने से पहले प्रज्वल की तरफ से सेशंस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। उन्होंने जर्मनी के म्यूनिख से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट में बिजनेस क्लास का टिकट बुक किया था। प्रज्वल 26 अप्रैल को लोकसभा की वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे, वो अभी हासन लोकसभा सीट से JDS के उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ 3 महिलाओं के उत्पीड़न के 3 मामले दर्ज हैं।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रज्वल को गिरफ्तार किया जाएगा : गृह मंत्री

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बुधवार (29 मई) को कहा था कि, कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो दिन पहले जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित सांसद प्रज्वल ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा था कि, वह 31 मई को विशेष जांच दल (SIT) के सामने पेश होंगे। इसके बाद मंत्री ने यह बयान दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रज्वल रेवन्ना 31 मई तड़के बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। परमेश्वर ने मीडिया से कहा था कि, सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे क्योंकि उनके (प्रज्वल) के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एसआईटी इंतजार कर रही है। वे उन्हें गिरफ्तार करेंगे और उनका बयान लेंगे और फिर एसआईटी की प्रक्रिया शुरू होगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रज्वल को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा तो उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी एयरपोर्ट पर ही होनी चाहिए, क्योंकि उनके खिलाफ वारंट जारी है।

18 मई को जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट

जद (एस) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रज्वल (33) पर कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोप लगे हैं। हासन लोकसभा सीट पर मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को प्रज्वल कथित तौर पर जर्मनी चले गए थे और अब भी फरार हैं। एसआईटी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के माध्यम से इंटरपोल से प्रज्वल के ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी थी, जिसको लेकर इंटरपोल ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी कर चुका है। सांसदों/विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए गठित एक विशेष अदालत ने एसआईटी के आवेदन दायर करने के बाद 18 मई को प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने केंद्र सरकार से प्रज्वल का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने का आग्रह किया है।

प्रज्वल पर लगा है यौन शोषण का आरोप

बता दें कि प्रज्वल 26 अप्रैल को हासन सीट पर वोटिंग के बाद विदेश जा चुके हैं। पूर्व एचडी देवेगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना (67) और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना (33) के खिलाफ उनके घर पर काम करने वाली हाउस हेल्प (मेड) ने एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। हासन के होलेनरासीपुर थाने में आईपीसी की धारा 354(A) (यौन शोषण), 354(D) (पीछा करना), 506 (धमकाना) और 509 (बोलकर या इशारों से महिला की गरिमा का अपमान करना) के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रज्वल के करीब आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए हैं। दावा किया गया है कि ये वीडियो प्रज्वल शूट कर रहे हैं। ये भी पढ़ें-कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस : कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, SIT ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर किया था अरेस्ट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts