कर्नाटक: बसवराज बोम्मई ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्य के 23वें सीएम बने

बेंगलुरु। बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरुप्पा भी मौजूद रहे। इसके साथ ही बीजेपी के कई और बड़े केंद्रीय और राज्य के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बोम्मई कर्नाटक में सीएम पद की शपथ लेने वाले 23वें मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले 22 में से केवल 3 सीएम ही अपना कार्यकाल पूरा कर पाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। शपथ लेने से पहले बोम्मई ने अपने दिन की शुरुआत अंजनेय मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेकर की। शपथ लेने से पहले उन्होंने कहा कि आज हम एक कैबिनेट बैठक करेंगे, इसके बाद एक वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की जाएगी जिसमें राज्य में कोरोना और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा होगी।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts