ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

‘कांतारा 2’ का फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज, एक हाथ में फरसा और दूसरे में त्रिशूल लिए खतरनाक नजर आए ऋषभ

एंटरटेनमेंट डेस्क। कांतारा-2 मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर सोमवार को रिलीज कर दिया है। फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर होने के बाद फिल्म को पूरे देश में कई भाषाओं में रिलीज किया गया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का कलेक्शन कर रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद से फैंस फिल्म के सीक्वल की मांग कर रहे थे। जिसे मेकर्स ने भी हाथों-हाथ लिया और आज ‘कंतारा 2’ का पहला लुक भी जारी कर दिया है। फिल्म मेकर्स ने इसका टाइटल ‘कंतारा लीजेंड : चैप्टर 1’ रखा है।

फर्स्ट लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

ऋषभ शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया। फर्स्ट लुक में ऋषभ एक रहस्यमयी और अंधेरे से घिरे कुएं या खाई में दिख रहे हैं। ऊपर से एक रोशनी आ रही है। ऋषभ एक हाथ में फरसा और दूसरे में त्रिशूल लिए हुए हैं। उनकी तरफ कई लोग उस खाई में कूद रहे हैं। कई लोग उन्हें मारने के इरादे से आ रहे हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा- दैवीय धरती में कदम रखते हुए। फिल्म के फर्स्ट लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। देखें वीडियो…


आंखों में अग्नि, बहती हुई खून की धाराएं, खतरनाक लुक आया सामने

टीजर की शुरुआत परिचित आवाज से होती है, जिसे फिल्म के पहले पार्ट में सुना गया था। इसके साथ ही इसका फ्यूचर और पास्ट से कनेक्शन दिखाते हैं। फिर ‘कदंब’ के पैदा होने की कहानी की झलक दिखाते हैं। इसके बाद ऋषभ शेट्टी का खतरनाक लुक सामने आता है। उनके शरीर पर खून की धाराएं बहती हुईं दिखाई देती हैं और उनकी आंखों में अग्नि दिखाई दे रही है।

(इनपुट – विवेक राठौर)

ये भी पढ़ें- इस दिन फैंस को देखने मिलेगा ‘कांतारा 2’ का फर्स्ट लुक, मेकर्स ने रिलीज डेट का किया ऐलान

संबंधित खबरें...

Back to top button