Menstrual Leave Policy: कर्नाटक सरकार का ऐतिहासिक फैसला, अब महिलाओं को मिलेगी पीरियड लीव

महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पीरियड लीव देने की नीति को मंजूरी दी है। अब, कर्नाटक राज्य में कामकाजी महिलाओं को उनके मासिक धर्म के दौरान एक दिन की वेतन के साथ छुट्टी मिलेगी।
कर्नाटक सरकार का ऐतिहासिक फैसला, अब महिलाओं को मिलेगी पीरियड लीव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अगर आप एक कामकाजी महिला हैं तो यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। कर्नाटक सरकार ने हाल ही में एक शानदार फैसला लिया है। अब कामकाजी महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पीरियड लीव मिलेगी, यानी महिलाओं को हर महीने वेतन के साथ 1 दिन की छुट्टी मिलेगी। यह कदम वर्किंग वुमन के लिए बहुत राहत देने वाला साबित हो सकता है।

    क्या है नया आदेश?

    कर्नाटक सरकार ने अक्टूबर में इस नए प्रस्ताव को मंजूरी दी थी और अब उन्होंने इसका आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है। इस आदेश के तहत, 18 से 45 वर्ष तक की सभी महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान एक दिन की छुट्टी मिलेगी। यह छुट्टी वेतन के साथ होगी, यानी महिलाएं अपनी छुट्टी के दौरान बिना वेतन में कटौती के आराम कर सकेंगी।

    कौन-कौन ले सकेगा पीरियड लीव?

    यह आदेश सिर्फ स्थायी कर्मचारियों के लिए ही नहीं बल्कि संविदा और ठेके पर काम करने वाली महिलाओं पर भी लागू होगा। इसका मतलब है कि अब हर महिला कर्मचारी को यह सुविधा मिलेगी चाहे वह किसी भी प्रकार की नौकरी करती हो।

    कुछ महत्वपूर्ण बातें

    • यह छुट्टी हर महीने एक बार ली जा सकेगी।
    • अगर महीने में छुट्टी का इस्तेमाल नहीं किया गया, तो वह अगले महीने के लिए ट्रांसफर नहीं होगी।
    • इस छुट्टी के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं होगी। महिलाएं मौखिक रूप से अपने HR विभाग को सूचित कर सकती हैं।

    सालभर में 12 दिन की छुट्टी

    कर्नाटक सरकार के इस आदेश के तहत अब महिलाओं को सालभर में 12 दिन का पीरियड लीव मिलेगी है। यह एक बड़ा और अहम कदम है जो कामकाजी महिलाओं के लिए उनके स्वास्थ्य और आराम को प्राथमिकता देता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts