ताजा खबरराष्ट्रीय

कर्नाटक में बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल

बेंगलुरु। भाजपा के पूर्व नेता और कर्नाटक के पूर्व डिप्टी CM लक्ष्मण सावदी शुक्रवार (14 अप्रैल) को कांग्रेस में शामिल हो गए। राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इसकी जानकारी दी। लक्ष्मण ने दो दिन पहले यानी 12 अप्रैल को ही विधान परिषद सदस्य और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं।

क्यों छोड़ी भाजपा

लक्ष्मण के इस्तीफा देने के एक दिन पहले ही राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था। मौजूदा विधायक महेश कुमथल्ली को बेलगावी जिले की अथानी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। सावदी अथानी से तीन बार विधायक रहे हैं, लेकिन 2018 के चुनाव में वह कुमथल्ली (तब कांग्रेस में) से हार गए थे।

कुमथल्ली उन बागियों के समूह में शामिल थे जिन्होंने 2019 में कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस) गठबंधन की सरकार को गिराने और बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाने में भाजपा की मदद की थी।

सावदी ने कही थी ‘कड़ा निर्णय’ लेने की बात

भाजपा विधान पार्षद (MLC) सावदी ने कहा था कि, मैंने निश्चित रूप से एक निर्णय लिया है। मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा था कि, वह गुरुवार शाम को ‘कड़ा निर्णय’ लेंगे और शुक्रवार से काम शुरू कर देंगे। जिसके बाद से ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं थीं वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने कही ये बात

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि, ‘कोई शर्त नहीं है। उनको लगता है कि उनका अपमान किया गया है। कांग्रेस पार्टी में ऐसे बड़े नेताओं को लाना हमारा कर्तव्य है। 9-10 से अधिक मौजूदा विधायक हैं, जो हमसे जुड़ना चाहते हैं लेकिन हमारे पास उन्हें समायोजित करने के लिए जगह नहीं है।’

ये भी पढ़ें- कर्नाटक : पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने भाजपा छोड़ने की घोषणा की

संबंधित खबरें...

Back to top button